विज्ञापन

चिलचिलाती गर्मी में शरीर को ठंडक दे सकती है कोंकण की ये पारंपरिक ड्रिंक, जानें फूटी कढ़ी बनाने का तरीका

Phooti Kadhi Drink Recipe: गर्मी में अगर आपका मन बार-बार कुछ ठंडा और रिफ्रेशिंग पीने का करता है, तो कोंकण की पारंपरिक ड्रिंक फूटी कढ़ी ट्राई की जा सकती है. कोकुम से बनने वाली यह हल्की खट्टी ड्रिंक शरीर को ठंडक देने के साथ गर्मी की थकान से राहत दिलाने में मदद करती है. मशहूर शेफ संजीव कपूर की बताई यह आसान रेसिपी घर पर मिनटों में तैयार की जा सकती है.

चिलचिलाती गर्मी में शरीर को ठंडक दे सकती है कोंकण की ये पारंपरिक ड्रिंक, जानें फूटी कढ़ी बनाने का तरीका
Phooti Kadhi Drink
AI

Phooti Kadhi Drink Recipe: देश के कई हिस्सों में इन दिनों तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है. बाहर निकलते ही शरीर थका हुआ महसूस होने लगता है और बार-बार ठंडा पीने का मन करता है. ऐसे मौसम में लोग ऐसी चीजों की तलाश करते हैं जो शरीर को ठंडक भी दें और भारी भी न लगें. अगर आप भी गर्मी से राहत पाने के लिए कोई अलग और पारंपरिक ड्रिंक ट्राई करना चाहते हैं, तो मशहूर शेफ संजीव कपूर की बताई कोंकण की खास ड्रिंक “फूटी कढ़ी” आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है. यह ड्रिंक स्वाद में हल्की खट्टी, ताजगी देने वाली और गर्मियों के लिए काफी पसंद की जाती है.

फूटी कढ़ी बनाने के लिए इंग्रीडिएंट्स- (Ingredients For Making Phooti Kadhi)

  • 15-20 कोकुम की पंखुड़ियां 
  • 2-3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई 
  • 2-3 बड़े चम्मच ताजा हरी धनिया
  • 1 बड़ा चम्मच चीनी 
  • स्वादानुसार नमक 
  • 2 छोटी चम्मच घी
  • 1 छोटी चम्मच राई 
  • आधी छोटी चम्मच हींग 
Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें - Herbed Masala Paneer: घर पर बनाएं हर्ब्स और मसालों वाला स्वादिष्ट मसाला पनीर, हर बाइट लगेगी रेस्टोरेंट जैसी

फूटी कढ़ी बनाने का तरीका- (How To Make Phooti Kadhi)

  1. सबसे पहले कोकुम की पंखुड़ियों को एक बाउल में डालें और उसमें 3 कप पानी मिलाकर लगभग 35-40 मिनट के लिए छोड़ दें.
  2. अब इस पानी को छान लें. इसमें हरी मिर्च, धनिया, चीनी और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
  3. एक पैन में घी गर्म करें. उसमें राइ डालें. जब राइ चटकने लगे तो इसके बाद उसमें हींग डालकर हल्का सा भून लें.
  4. इस तड़के को कोकुम वाले मिक्सचर में डालें और अच्छी तरह मिला लें.
  5. अब इसे गिलास में बर्फ डालकर ठंडा ठंडा सर्वे करें.

गर्मियों में इस ड्रिंक को पीने के फायदे- (Benefits Of Drinking Phooti Kadhi)

  • कोकुम की तासीर ठंडी मानी, इसलिए ये ड्रिंक गर्मी और लू से राहत देती है 
  • यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है. 
  • फूटी कढ़ी एक हल्की ड्रिंक है, जो पचने में आसान है.
  • यह ड्रिंक तेज़ गर्मी से होने वाली थकान को कम करती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com