विज्ञापन

पीपल के पत्तों का काढ़ा कैसे बनाएं? नोट करें रेसिपी और फायदे

पीपल का काढ़ा स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी हो सकता है. नियमित रूप से इसे बनाकर पीने से कई तरह की दिक्कतें दूर हो सकती हैं. यहां जानते हैं रेसिपी और फायदे

पीपल के पत्तों का काढ़ा कैसे बनाएं? नोट करें रेसिपी और फायदे
peepal leaves Kadha : पीपल के पत्तों का काढ़ा

पीपल के पेड़ का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है. इस पेड़ की पूजा होती है. लेकिन क्या आप जाते हैं कि ये पेड़ कई तरह के औषधीय गुणों का भंडार होता है. इसके पत्तों से लेकर छाल तक का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा में किया जाता है. मुख्य रूप से पीपल के पत्तों का काढ़ा पीने से शरीर को कई फायदे हो सकते हैं. यहां जानते हैं पीपल के पत्तों का काढ़ा बनाने की रेपिसी और इससे होने वाले फायदे क्या हैं-

पीपल के पत्तों का काढ़ा कैसे बनाएं?

आवश्यक सामग्री

ताजे पीपल के पत्ते - 5 से 7 
पानी - 2 गिलास 
अदरक - 1 छोटा टुकड़ा 
शहद - 1 चम्मच 

विधि

सबसे पहले पेड़ से पीपल के पत्तों को तोड़ लें. इसके बाद इसे अच्छी तरह से साफ कर लें. अब 1 पैन लें और इसमें पानी डालें. फिर पत्तियों और अदरक के टुकड़ों को डालकर अच्छी तरह से उबाल लें. जब पानी आधा रह जाए, तो गैस बंद करके इसे ठंडा होने दें. जब पानी हल्का गुनगुना जैसा हो जाए, तो इसमें शहद मिक्स करके पीएं. 

कब पिएं पीपल के पत्तों का काढ़ा?

पीपल के पत्तों को काढ़ा आप सुबह या शाम किसी भी समय कर सकते हैं. हालांकि, सुबह खाली पेट पीना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है.

पीपल के पत्तों के काढ़े के फायदे क्या हैं?

  • पीपल के पत्तों में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाए रखने में मददगार साबित हो सकता है. इससे अपच और पेट की हल्की परेशानियों में राहत मिल सकती है.
  • आयुर्वेद में पीपल के पत्तों का इस्तेमाल सांस से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में किया जा सकता है. माना जाता है कि इसका काढ़ा गले और सांस की तकलीफों में सहायक हो सकता है.
  • पीपल के पत्तों में प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं.
  • नियमित और संतुलित मात्रा में सेवन करने पर यह शरीर की प्राकृतिक प्रतिरक्षा प्रणाली को सपोर्ट करने में मदद कर सकता है.
  • कुछ आयुर्वेदिक विशेषज्ञ मानते हैं कि पीपल के पत्तों से तैयार पेय मानसिक शांति और रिलैक्सेशन में सहायता कर सकता है.

ये भी पढ़ें - अश्वगंधा और दालचीनी का काढ़ा कैसे पिएं? जानिए पीने का सही तरीका और फायदे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Peepal, Peepal Tree, Peepal Leaf, Peepal Leaf Benefits For Kidney, Peepal Leaf In Purse
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com