विज्ञापन

पानी के हाथ की रोटी कैसे बनाएं? जानिए रोटी बनाने का आसान तरीका

पानी के हाथ की रोटी को बेलन की मदद के बिना सिर्फ हाथों से फैलाकर तैयार किया जाता है. साथ ही इसके लिए सही तरीके से आटे को गूंथना बहुत ज्यादा जरूरी होता है. अगर आटा सही नहीं होता है तो आपको रोटी बनाते समय परेशानी हो सकती है.

पानी के हाथ की रोटी कैसे बनाएं? जानिए रोटी बनाने का आसान तरीका
पानी के हाथ वाली रोटी कैसे बनाएं?
Photo Credit: NDTV

Pani Ke Hath Ki Roti ki Recipe: भारतीय रसोई में रोटी बनाने के कई तरीके हैं, लेकिन गांवों और पारंपरिक घरों में बनने वाली 'पानी के हाथ की रोटी' का स्वाद कुछ अलग ही होता है. ये रोटी न केवल जल्दी बन जाती है, बल्कि बहुत सॉफ्ट मुलायम और स्वादिष्ट भी होती है. खास बात ये है कि इसे बेलन की मदद के बिना सिर्फ हाथों से फैलाकर तैयार किया जाता है. सर्दियों के मौसम में इस रोटी का स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है. इसी कड़ी में आज हम आपको घर पर पानी के हाथ की रोटी बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं...

पानी के हाथ की रोटी के लिए जरूरी चीजें

गेहूं का आटा
स्वादानुसार नमक
पानी
घी या बटर

यह भी पढ़ें: कहीं बासी केकड़ा तो नहीं खरीद रहे आप? खरीदने से पहले इन ट्रिक से फ्रेश क्रैब की करें पहचान

सबसे जरूरी है सही आटा गूंथना

अच्छी पानी के हाथ की रोटी बनाने के लिए सही तरीके से आटा गूंथना बहुत ज्यादा जरूरी होता है. इसके लिए सबसे पहले आटे में नमक मिलाएं. इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूंथें. इस रोटी के लिए आटा फुल्के की तुलना में थोड़ा नरम और ढीला रखा जाता है. आटा गूंथने के बाद उसे अच्छी तरह मथें. जितना अधिक आटा मथा जाएगा, रोटी उतनी ही मुलायम बनेगी. जब परात या बर्तन में चिपका हुआ आटा साफ होने लगे, तब समझिए कि आटा अच्छी तरह तैयार हो चुका है. अब आटे को ढककर 5 से 10 मिनट के लिए रख दें, ताकि वो अच्छी तरह सेट हो जाए.

पानी के हाथ वाली रोटी कैसे बनाएं?

पानी के हाथ वाली रोटी कैसे बनाएं?

ऐसे बनाएं पानी के हाथ की रोटी

आटा तैयार होने के बाद उसकी लोई बना लें. हाथों को हल्का गीला करके लोई को धीरे-धीरे हथेलियों की मदद से फैलाएं. इसे बेलन से नहीं बेलना होता, बल्कि हाथों से ही आकार दिया जाता है. जब रोटी सही शेप की हो जाए, तो उसे गर्म तवे पर डालें. दोनों तरफ से हल्का सेंकने के बाद गैस की आंच पर फुलाएं. सही तरीके से तैयार किया गया आटा रोटी को मुलायम और फूली हुई बनाता है. इससे पानी के हाथ की रोटी तैयार हो जाएगी. आप इसे चटनी, घी, मट्ठा या छाछ के साथ खा सकते हैं. कुछ लोग इसे घी और हरी मिर्च की चटनी के साथ भी खाना पसंद करते हैं. 

जरूरी बात

अगर पानी के हाथ की रोटी बनाते समय रोटी बार-बार फट रही है, तो इसका मतलब है कि आटा सही तरह से नहीं मथा गया है. इसलिए आटा गूंथते समय उसे अच्छी तरह मथना न भूलें.

यह भी पढ़ें: दिवाली के लिए खास, मखाने से बनाइए क्रिस्पी कुरकुरे मखाना लाडू, मिठाई में जोड़ देगा नया ट्विस्ट

यह भी पढ़ें: न मावा, ना चाशनी! दिवाली पर बनाएं शुद्ध डोडा बर्फी, दूध और दलिया से तैयार होगी स्वादिष्ट मिठाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Food, Roti
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com