विज्ञापन

बिहारी स्टाइल मछली के स्वाद जैसा बनाएं ओल की सब्जी, नॉनवेज भी हो जाएगा फेल, खाते ही हर कोई करेगा तारीफ

क्या आप ओल की एक ही तरह सी सब्जी बनाकर और खाकर बोर हो गए हैं? अगर हां, तो एक बार बिहारी स्टाइल मसालेदार ओल की सब्जी बनाकर देखें. यहां जानते हैं रेसिपी-

बिहारी स्टाइल मछली के स्वाद जैसा बनाएं ओल की सब्जी, नॉनवेज भी हो जाएगा फेल, खाते ही हर कोई करेगा तारीफ
Jimikand Ki sabji : जिमीकंद की सब्जी कैसे बनाएं?

सर्दियों में मिलने वाले ओल को कई लोग सूरन या जिमीकंद के नाम से भी जानते हैं. ये स्वाद और सेहत का खजाना होता है. अगर आप इसकी एक जैसी सब्जी बनाकर बोर हो गए हैं, तो बिहारी स्टाइल में एक बार सूरन की सब्जी बनाकर देखें. यूट्यूब चैनल Shivani's Kitchen इस खास रेसिपी को शेयर की गई है, जिसमें  बिहारी स्टाइल से ओल की सब्जी बनाने का तरीका बताया गया है. सरसों के मसाले में पकाई गई ये रेसिपी इतनी स्वादिष्ट बनती है कि घर के लोग चिकन-मटन को भी भूल सकते हैं. अच्छी बात ये है कि इसमें इस्तेमाल होने वाला राई का मसाला सब्जी को एक अलग ही देसी फ्लेवर देता है, जो खाने का मजा दोगुना कर देता है. यहां जानते हैं ओल की स्वादिष्ट और मसालेदार सब्जी बनाने का तरीका क्या है?

सही तरीके से काटें ओल

अक्सर लोग ओल काटने में जल्दबाजी कर देते हैं, जिसकी वजह से उनके हाथों में खुलजी और जलन होने लगती है. इसलिए जब भी ओल काटे तो सबसे पहले हाथों पर सरसों का तेल लगा लें, ताकि खुजली की समस्या न हो. इसके बाद ओल को छीलकर थोड़े बड़े टुकड़ों में काटें और दो-तीन बार पानी से धो लें.

अब गर्म पानी में नमक डालकर ओल के टुकड़ों को 4 से 5 मिनट तक उबाल लें. ऐसा करने से इसका कच्चापन दूर हो जाता है और खाने के बाद गले में होने वाली खुजली की संभावना भी कम हो जाती है.

मसाला लगाकर करें फ्राई

उबले हुए ओल में नमक, हल्दी और अदरक-लहसुन का पेस्ट मिलाएं. सभी टुकड़ों पर मसाले की हल्की कोटिंग होने के बाद इन्हें सरसों के तेल में हल्का सुनहरा होने तक फ्राई कर लें. इसी स्टेप से सब्जी का स्वाद दोगुना बढ़ जाता है. 

राई का मसाला देगा असली बिहारी स्वाद

इस रेसिपी की सबसे खास चीज इसका सरसों वाला मसाला है. इसके लिए काली राई, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को पानी के साथ बारीक पीस लें. दूसरी ओर कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करके उसमें जीरा, तेजपत्ता और सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाएं. फिर बारीक कटा प्याज सुनहरा होने तक भूनें और टमाटर डालकर अच्छी तरह गलाएं.

ऐसे तैयार करें स्वादिष्ट ग्रेवी

भुने हुए प्याज-टमाटर में तैयार राई का पेस्ट डालें. साथ में लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और कश्मीरी लाल मिर्च मिलाकर मसाले को तब तक भूनें जब तक तेल अलग न होने लगे. अब इसमें जरूरत के हिसाब से पानी डालकर ग्रेवी तैयार करें और उसमें फ्राई किया हुआ ओल मिला दें. ढककर 12 से 15 मिनट तक पकाएं, ताकि मसाले का पूरा स्वाद ओल में उतर जाए.

लास्ट में डालें 1 चम्मच घी

सब्जी तैयार होने के बाद इसमें थोड़ा गरम मसाला और बारीक कटा हरा धनिया मिलाएं. फिर स्वाद बढ़ाने के लिए ऊपर से एक चम्मच देसी घी डालें. इससे इसका स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं. गरमा-गरम बिहारी स्टाइल ओल की इस सब्जी को आप भात, रोटी और पराठों के साथ सर्व कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें - Murukku Recipe: हल्दीराम स्टाइल क्रिस्पी नाश्ता बनाने का आसान तरीका, घर पर मुरुक्कू बनाने की टिप्स और ट्रिक्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suran, Suran Benefits, Suran Health Benefits, Food, Jimikand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com