हम में से कई लोग सीफूड खाने के शौकीन होते हैं, लेकिन मार्केट में जब भी इसे खरीदने जाते हैं तो सही चीज न खरीद पाने के चलते पूरे खाने का स्वाद बिगड़ जाता है. इन सीफूड में क्रैब यानि केकड़ा भी शामिल है. कई लोगों को ये एक पसंदीदा फूड होता है. क्रैब अगर फ्रेश रहे, तो इसका स्वाद दोगुना हो जाता है. वहीं, अगर बासी क्रैब आ जाए,तो पूरे खाने का स्वाद बिगड़ जाता है. इसलिए जब भी आप मार्केट में क्रैब खरीदने जाएं, तो फ्रेश क्रैब खरीदें. इसकी पहचान के कुछ आसान से ट्रिक हैं. हम आपको फ्रेश क्रैब खरीदने के कुछ ट्रिक बताने जा रहे हैं. यहां जानते हैं इस बारे में विस्तार से-
मार्केट में इस तरह करें ताजे क्रैब की पहचान
खुशबी से करें पहचान: फ्रेश केकड़े की सबसे बड़ी पहचान उसकी हल्की समुद्री खुशबू होती है. अगर केकड़े से तेज, खट्टी या अमोनिया जैसी बदबू आ रही है, तो समझ जाएं कि ये खराब होने लगा है. इस तरह के केकड़ों को खरीदने से बचें.
वजन होना चाहिए भारी: जब आप केकड़ा हाथ में उठाएं, तो वह अपने आकार के मुकाबले भारी महसूस होना चाहिए. ज्यादा वजन इस बात का संकेत है कि उसके अंदर नमी और मांस अच्छी मात्रा में मौजूद है. हल्का केकड़ा अक्सर पुराना या कम गुणवत्ता वाला हो सकता है. इसके कभी हल्के क्रैब न खरीदें.
कवच से करें पहचान: फ्रेश क्रैब का कलच काभी सख्त और मजबूत होता है. अगर क्रैब का कवच बहुत ज्यादा नरम लगे या दबाने पर आसानी से दब जाए, तो ये फ्रेश नहीं है. इस तरह के क्रैब को खरीदने से बचें.
केकड़ों के पंजे पर भी दें ध्यान: ताजे केकड़े के पैर और पंजे मजबूती से जुड़े रहते हैं. अगर कई पैर टूटे हुए हों या आसानी से अलग हो रहे हों, तो ये दिखाता है कि केकड़ा काफी समय पहले पकड़ा गया था या ठीक तरह से स्टोरेज नहीं किया गया.
रंग देखना भी है जरूरी: पके हुए क्रैब मीट में हल्की नीली झलक दिखाई देना कई बार नैचुरल और ताजगी का संकेत माना जाता है. वहीं, अगर इसका रंग बहुत ज्यादा फीका, धूसर या असामान्य दिखाई दे, तो सावधान हो जाना चाहिए.
ध्यान रखें कि अगर आप पैक्ड या प्रोसेस्ड क्रैब मीट खरीद रहे हैं, तो उसकी एक्सपायरी डेट और पैकेजिंग की स्थिति जरूर जांचें. फूला हुआ पैकेट, रिसाव या असामान्य गंध उत्पाद की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें - बिहारी स्टाइल मछली के स्वाद जैसा बनाएं ओल की सब्जी, नॉनवेज भी हो जाएगा फेल, खाते ही हर कोई करेगा तारीफ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं