Paneer Purity Check In Hindi: पनीर का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. पनीर एक ऐसी चीज है जिसे खाना हर कोई पसंद करता है फिर, चाहे वो वेजिटेरियन हो या नॉनवेजिटेरियन. लेकिन आज के समय में मार्केट में मिलने वाली हर चीज में मिलावट देखी जा सकती है. फिर चाहे ये खाने की चीजें हों या कोई अन्य सामान. हाल ही में पनीर में मिलावट के कई मामले साने आए हैं. जी हां आपने सही सुना. मिलावटी पनीर का सेवन सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है. पनीर दूध से बनने वाली चीज है, जिसे सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है. लेकिन अगर आप मिलावटी पनीर खा रहे हैं तो ये आपके लिए जहर से कम नहीं है. तो चलिए जानते हैं कैसे करें असली और नकली पनीर की पहचान.
पनीर की असली और नकली पहचान कैसे करें- (How To Check Purity Of Paneer At Home)
आपको बस पास की किसी फार्मेसी में जाकर 1 पर्सेंट आयोडीन सोल्यूशन की बोतल खरीदनी है और ड्रॉपर लेना न भूलें. फिर पनीर के टुकड़े में आयोडीन सोल्यूशन की एक बूंद डालें. अगर पनीर काला या नीला हो जाए, तो समझिए कि यह नकली है. लेकिन एक बात का खास ख्याल रखें कि ये टेस्ट तभी सटीक आएगा जब आपका पनीर फ्रेश है. अगर आप डिश बनाने के बाद पनीर का टेस्ट करते हैं, तो हो सकता है इसका कलर चेंज आए. क्योंकि इसे तैयार करने में कई तरह की चीजों का इस्तेमाल किया जाता है जो इसका कलर बदल सकता है. इतना ही नहीं स्टार्च के कारण भी पनीर का रंग बदल सकता है, क्योंकि स्टार्च आयोडीन के साथ प्रतिक्रिया करता है और उसका रंग नीला या काला हो जाता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- शरीर में कूट-कूट कर भर जाएगा विटामिन बी12, बस चुकंदर के जूस में मिलाकर पी लें ये एक चीज

2. मसल कर-
पनीर की असली और नकली पहचान उसे मसल कर भी हो सकती है. अगर पनीर टूटकर बिखरने लगे तो समझ लें कि पनीर नकली है, क्योंकि इसमें मौजूद स्कीम्ड मिल्क पाउडर ज्यादा दबाव सहन नहीं कर सकता है.
3. सॉफ्ट-
असली पनीर सॉफ्ट होता है. लेकिन अगर आपका पनीर टाइट है तो यह मिलावटी पनीर है. टाइट पनीर खाते समय रबड़ की तरह खिंच सकता है.
Irritable Bowel Syndrome (IBS): लक्षण, कारण, बचाव, घरेलू नुस्खे और इलाज | Read
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं