विज्ञापन

क्या आप जानते हैं मार्केट में मिलने वाले पनीर से बने व्यंजन कितने फ्रेश? ऐसे करें फ्रेश और मिलावटी पनीर की पहचान

How To Check Paneer Freshness: आज के समय में मार्केट में मिलने वाली ज्यादातर चीजों में मिलावट देखी जा रही हैं. उनमें से एक है पनीर और इससे बने व्यंजन. इस आर्टिकल में जानें कैसे करें फ्रेश और मिलावटी पनीर की पहचान.

क्या आप जानते हैं मार्केट में मिलने वाले पनीर से बने व्यंजन कितने फ्रेश? ऐसे करें फ्रेश और मिलावटी पनीर की पहचान
Paneer Quality Check Tips: चटकारे ले-लेकर खाते हैं पनीर से बने व्यंजन? जान लें कितना फ्रेश.

Paneer Purity Test at Home: पनीर का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. चाहे मटर पनीर हो, शाही पनीर या फिर तंदूरी टिक्का पनीर, चिली पनीर, या पनीर मोमो हर भारतीय कि जुबान में इनका स्वाद बस सा गया है. हाल ही में एक हैरान करने वाली खबर आई जिसमें मोमो खाकर एक ही परिवार के कई लोग बीमार पड़ गए. मरीजों को सिर दर्द, उल्टी, बुखार और पेट दर्द की शिकायत थी. मामला फूड पॉइजनिंग का बताया जा रहा है. दरअसल आज के समय में मार्केट में मिलने वाली हर चीज में मिलावट देखी जा रही है, जो सेहत के लिए बेहद खरतनाक है. अगर आप भी पनीर से बने मोमो या अन्य व्यंजन खाने के शौकीन हैं, तो न्यूट्रिशनिस्ट दीप्ति खटूजा द्वारा बताए इन टिप्स की मदद से करें फ्रेश और मिलावटी पनीर की पहचान.

Latest and Breaking News on NDTV

फ्रेश और मिलावटी पनीर की पहचान के 4 आसान तरीके- (4 easy ways to identify fresh and adulterated paneer)

1. हाथ से मसलकर देखें- 

पनीर का एक छोटा टुकड़ा लें और उसे अपनी हथेलियों के बीच रखकर मसलें. अगर पनीर टूटकर बिखरने लगे और पाउडर जैसा बन जाए, तो समझ जाइए कि इसमें भारी मिलावट है. असली पनीर काफी लचीला होता है और वह आसानी से चूरा नहीं बनता.

2. आयोडीन टिंचर-

थोड़ा सा पनीर उबालें और ठंडा होने पर उस पर 'आयोडीन टिंचर' की 2-3 बूंदें डालें. अगर पनीर का रंग नीला पड़ जाए, तो समझ लीजिए कि इसमें स्टार्च या उबले हुए आलू मिलाए गए हैं. अगर रंग नहीं बदलता, तो पनीर शुद्ध है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: iStock

3. स्वाद- 

फ्रेश पनीर खाने में मलाईदार और सॉफ्ट होता है. वहीं, मिलावटी या नकली पनीर चबाने में 'रबड़' जैसा महसूस होता है. 

5. खुशबू- 

फ्रेश पनीर की खुशबू दूध जैसी भीनी-भीनी होती है. वहीं नकली पनीर में या तो कोई खुशबू नहीं होती या फिर उसमें से डिटर्जेंट जैसी हल्की स्मेल आ सकती है.

न्यूट्रिशनिस्ट दीप्ति खटूजा का कहना है कि मार्केट में मिलने वाली डिशेज में कई चीजें मिलाई जाती हैं इसलिए कई बार परिणाम इतने साफ नहीं आते हैं. इसके लिए पूरी तरह से लैब सैंपल ही सही साबित होते हैं.

बासी पनीर से कैसे बचें? (How to avoid stale paneer)

दुकानदार बासी पनीर को पानी में डुबोकर रखते हैं ताकि वह ताजा दिखे. बासी पनीर खाने से पेट दर्द, लूज मोशन और फूड पॉइजनिंग का खतरा रहता है. हमेशा पनीर को काटकर देखें, अगर उसके अंदर छोटे-छोटे छेद दिख रहे हैं और पानी निकल रहा है, तो वह ताजा है. अगर वह अंदर से सूखा और पीला है, तो उसे बिल्कुल न खरीदें.

बासी और मिलावटी पनीर खाने के नुकसान-  (Disadvantages of eating stale and adulterated paneer)

मिलावटी पनीर खाना स्लो पॉइजन लेने जैसा है. इसमें मौजूद डिटर्जेंट और यूरिया आपके डाइजेशन सिस्टम को खराब कर देते हैं. लंबे समय तक ऐसा पनीर खाने से इन्फेक्शन और दिल की बीमारियां हो सकती हैं. 

नकली पनीर आखिर बनता कैसे है? (How is made fake paneer)

मिलावटी पनीर बनाने के लिए माफिया अक्सर यूरिया, डिटर्जेंट पाउडर, घटिया क्वालिटी का पाम ऑयल और सल्फ्यूरिक एसिड जैसी खतरनाक चीजों का इस्तेमाल करते हैं. इसे चमकदार सफेद बनाने के लिए इसमें 'टाइटेनियम डाइऑक्साइड' भी मिलाया जाता है. कई बार दूध की जगह सिंथेटिक दूध का इस्तेमाल होता है, जो सीधा आपके लीवर और किडनी पर हमला करता है.

ये भी पढ़ें- सफर के दौरान UTI से रहते हैं परेशान, तो डॉक्टर द्वारा बताए इस घरेलू उपाय को एक बार जरूर आजमाएं

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com