Bina Paneer Ka Paneer Kaise Banaye: पनीर का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जा जाता है. वेजिटेरियन से लेकर नॉन वेजिटेरियन तक हर कोई पनीर खाना पसंद करता है. क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि अचानक मेहमान घर आ जाएं और आप पनीर की सब्जी बनाने की सोचें, लेकिन फ्रिज चेक करने पर पता चले कि पनीर खत्म हो गया है? या फिर कभी-कभी घर पर ही बिना मिलावट वाला एकदम फ्रेश पनीर खाने का मन करता है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको बिना दूध वाला पनीर बनाने की रेसिपी बता रहे हैं.
इस रेसिपी को पूनम देवनानी ने अपने मसाला किचन (@MasalaKitchenbyPoonam) नामक यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है. सबसे अच्छी बात ये है कि इसे आप घर में मौजूद साधारण सामग्री से ही बना सकते हैं.
आप घर में रखे सिर्फ 1/2 कप चावल और 2 आलू से करीब 1/2 किलो तक पनीर तैयार कर सकते हैं. यह न केवल बनाने में आसान है, बल्कि खाने में भी इतना लाजवाब है कि किसी को पता भी नहीं चलेगा कि यह असली पनीर नहीं है.
अगर आप फटाफट इस रेसिपी को पढ़ना चाहते हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी नीचे है-
कैसे बनाएं ये पनीर? (How To Make Rice Potato Paneer At Home)
- सबसे पहले भीगे हुए चावल, कटे हुए आलू, टमाटर, प्याज, अदरक और हरी मिर्च को एक साथ पानी में पका लें.
- पकने के बाद, टमाटर-प्याज वाले मसाले को अलग निकालकर पीस लें. फिर आलू और चावल का एक स्मूथ पेस्ट बनाएं.
- इसमें थोड़ा दही और मिल्क पाउडर मिलाएं अगर मिल्क पाउडर नहीं है, तो भी चलेगा.
- अब एक कढ़ाई में खड़े मसाले और पीसे हुए टमाटर-प्याज के पेस्ट के साथ अपनी पसंदीदा ग्रेवी तैयार करें.
- इसी कढ़ाई के बीच में एक कटोरी रखकर ऊपर एक प्लेट में चावल-आलू वाला मिश्रण सेट करने के लिए रखें.
- इसे ढककर 6-7 मिनट तक पकाएं. नीचे ग्रेवी पकती रहेगी और ऊपर भाप में आपका पनीर सेट हो जाएगा.
- सेट होने के बाद पनीर को मनचाहे क्यूब्स में काट लें. इसे ग्रेवी में डालें, ऊपर से कसूरी मेथी और थोड़ी मलाई डालें. बस, तैयार है आपकी शानदार डिश.
क्यों है ये रेसिपी खास?
यह रेसिपी उन लोगों के लिए खास है जो वेजिटेरियन हैं या जिन्हें कुछ अलग और नया ट्राई करना पसंद है.
इसे और हेल्दी कैसे बनाएं?
- प्रोटीन बढ़ाने के लिए सोया चंक्स पाउडर मिलाएं.
- ओट्स का आटा मिलाकर फाइबर बढ़ा सकते हैं.
- लो-फैट दही का इस्तेमाल करें.
- सब्जियां जैसे गाजर, शिमला मिर्च और पालक भी मिला सकते हैं.
ये भी पढ़ें- सोमवार व्रत में खाने के लिए बनाएं स्वादिष्ट बनाना कटलेट, हर बाइट में मिलेगा 5 ग्राम प्रोटीन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं