विज्ञापन

जिम लवर्स के लिए परफेक्ट मील, 10 मिनट में बनाएं 30 ग्राम प्रोटीन वाला ब्रेड पिज्जा | High Protein Veg Meal

High Protein Vegetarian Meals : पिज्जा खाने से नहीं बढ़ेगा वजन, बस इस 30 ग्राम प्रोटीन वाले ब्रेड पिज्जा को करें ट्राई. स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी दुरुस्त.

जिम लवर्स के लिए परफेक्ट मील, 10 मिनट में बनाएं 30 ग्राम प्रोटीन वाला ब्रेड पिज्जा | High Protein Veg Meal
High Protein Vegetarian Meals : डाइट पर हैं फिर भी खाएं पिज्जा.
NDTV

High Protein Vegetarian Meals: क्या आप भी डाइट पर हैं और पिज्जा देखकर आपका मन ललचा जाता है? तो आप बिल्कुल सही जगह पर है. अक्सर डाइट के चक्कर में हमें अपने फेवरेट फूड्स को छोड़ना पड़ता है. लेकिन अब आपको पिज्जा खाने के लिए गिल्ट महसूस करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. जी हां, आप डाइट पर रहते हुए भी मजे से पिज्जा खा सकते हैं और खास बात यह है कि इससे आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा. 

​आज हम आपके लिए लाए हैं एक बेहद आसान और टेस्टी हाई-प्रोटीन ब्रेड पिज्जा की रेसिपी. यह पिज्जा न सिर्फ आपकी क्रेविंग को शांत करेगा, बल्कि आपकी बॉडी को भरपूर प्रोटीन भी देगा. इसकी केवल एक स्लाइस से आपको 20 ग्राम तक प्रोटीन मिलता है. पूरे मील में आपको लगभग 30 ग्राम प्रोटीन मिल जाएगा. तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी पर चलते हैं.

कैसे बनाएं प्रोटीन रिच ब्रेड पिज्जा- (How To Make Protein Rich Pizza)

सामग्री-

  • ​डबल प्रोटीन ब्रेड- 2 स्लाइस 
  • ​हाई प्रोटीन पनीर- 80 ग्राम
  • ​चीज- 20 ग्राम
  • ​शिमला मिर्च- 50 ग्राम 
  • ​प्याज- 20 ग्राम 
  • ​दही- 20 ग्राम
  • ​लहसुन- 2 कलियां
  • ​काली मिर्च- 2
  • ​नमक- स्वाद के अनुसार
  • ​सूखी लाल मिर्च- 2 से 3 
  • ​पिज्जा सीजनिंग- स्वादानुसार 
  • ​तेल- कुछ बूंदें

इस रेस‍िपी से क्‍या म‍िलेगा (अनुमानित न्यूट्रिशन)

पोषक तत्व  मात्रा

कैलोरी: 380-420 kcal
प्रोटीन: 24-28 g
कार्बोहाइड्रेट: 16-20 g
फाइबर: 3-4 g
फैट: 22-26 g
कैल्शियम: 650-800 mg
पोटैशियम: 700-850 mg

किस सामग्री से क्या मिल रहा है?

पनीर (80 ग्राम)

कैलोरी: 210-230 kcal
प्रोटीन: 14-16 g
फैट: 16-18 g
कैल्शियम: 250-350 mg

किस सामग्री से क्या मिल रहा है?

पनीर (80 ग्राम)

कैलोरी: 210-230 kcal
प्रोटीन: 14-16 g
फैट: 16-18 g

दही (200 ग्राम)

कैलोरी: 120-140 kcal
प्रोटीन: 7-8 g
कार्ब्स: 8-10 g
कैल्शियम: 250-300 mg

खीरा (80 ग्राम)

कैलोरी: 12 kcal
कार्ब्स: 3 g
पानी की मात्रा बहुत अधिक

गाजर (30 ग्राम)

कैलोरी: 12 kcal
फाइबर: 1 g
विटामिन A का अच्छा स्रोत

हरी मटर (30 ग्राम, उबली हुई)

कैलोरी: 25 kcal
प्रोटीन: 2 g
फाइबर: 1.5 g

हरा धनिया, लहसुन, हरी मिर्च, मसाले
  • कैलोरी बहुत कम.
  • एंटीऑक्सीडेंट और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स जोड़ते हैं.

तेल (कुछ बूंदें) : 10-20 kcal

हेल्थ स्कोर
हाई प्रोटीन (24-28g)
कैल्शियम रिच
लो-मॉडरेट कार्ब
वेट लॉस फ्रेंडली (अगर लो-फैट दही और पनीर इस्तेमाल करें)
पोस्ट-वर्कआउट मील के रूप में भी अच्छा विकल्प

-यह रेसिपी लगभग 400 कैलोरी और 25+ ग्राम प्रोटीन देती है, इसलिए इसे नाश्ते, लंच या हल्के डिनर के तौर पर आसानी से शामिल किया जा सकता है.

विधि-

  1. सबसे पहले एक मिक्सी का जार लें. इसमें 40 ग्राम पनीर, 20 ग्राम दही, पानी में भिगोई हुई लाल मिर्च, 2 कली लहसुन, काली मिर्च और स्वाद अनुसार नमक डालें. 
  2. अब इसे अच्छे से पीसकर एक गाढ़ा और क्रीमी पेस्ट बना लें. आपकी घर की बनी हेल्दी और हाई-प्रोटीन पिज्जा सॉस तैयार है.
  3. अब गैस पर एक पैन गरम करें और उसमें बस कुछ बूंदें तेल की डालें. इसमें बारीक कटा प्याज, कटी हुई शिमला मिर्च और बचा हुआ 40 ग्राम पनीर के टुकड़े डालें. 
  4. इन्हें तेज आंच पर 2-3 मिनट के लिए हल्का सा भून लें ताकि सब्जियों का कच्चापन दूर हो जाए. ऊपर से थोड़ा सा पिज्जा सीजनिंग छिड़कें और गैस बंद कर दें.
  5. अब 2 डबल प्रोटीन ब्रेड स्लाइस लें. दोनों ब्रेड पर तैयार की गई हाई-प्रोटीन सॉस को अच्छे से फैलाएं. इसके ऊपर भुनी हुई रंग-बिरंगी सब्जियां और पनीर के टुकड़े रखें. अब ऊपर से 20 ग्राम कद्दूकस किया चीज डालें.
  6. अब पैन को दोबारा धीमी आंच पर गरम करें. ब्रेड पिज्जा को पैन में रखें और ढककर 2 से 3 मिनट के लिए पकने दें, जब तक कि चीज अच्छे से पिघल न जाए और ब्रेड नीचे से क्रिस्पी न हो जाए.
  7. आपका गरमा-गरम, क्रिस्पी और टेस्टी हाई-प्रोटीन ब्रेड पिज्जा बनकर तैयार है. ऊपर से थोड़ा पिज्जा सीजनिंग और चिली फ्लेक्स डालें और मजे से खाएं.

​क्यों है यह रेसिपी आपके लिए बेस्ट?

​यह ब्रेड पिज्जा फिटनेस लवर्स, जिम जाने वालों और वेट लॉस करने वालों के लिए एक परफेक्ट मील है. इसे आप सुबह के नाश्ते में, शाम के स्नैक्स में या फिर हल्के डिनर में भी खा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: बच्चे पास्ता खाने की करते हैं जिद, तो लंच बॉक्स में बनाकर दें हेल्दी ग्रीन पास्ता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weight Loss, Pizza For Weight Loss, Bread Pizza Recipe, Protein Rich Pizza, High Protein Vegetarian Meals
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com