विज्ञापन

कभी गरीबों का अनाज था कोदो, आज 'पहाड़ों का सोना' बनकर लौटा Superfood

कोदो मिलेट (Kodo Millet) क्या है? जानिए कोदो खाने के फायदे, पोषण मूल्य, कीमत, प्रोटीन, डायबिटीज और वजन घटाने में इसके संभावित लाभ.

कभी गरीबों का अनाज था कोदो, आज 'पहाड़ों का सोना' बनकर लौटा Superfood
न बाजरा, न ज्वार! पहाड़ों का सोना कहलाता है कोदो, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान.
NDTV

कोदो (Kodo Millet) एक प्राचीन मोटा अनाज है जो भारत के सूखे और पहाड़ी इलाकों में उगाया जाता है. फाइबर, आयरन और प्रोटीन से भरपूर यह मिलेट वजन घटाने, डायबिटीज कंट्रोल और पाचन को बेहतर बनाने में मददगार माना जाता है. जिस अनाज को कभी आदिवासी और पहाड़ी इलाकों का साधारण भोजन माना जाता था, वही कोदो आज Superfood बनकर लौट रहा है.

पहाड़ों में उगने वाला सोना कहें या पोषण का पावरहाउस, कोदो मिलेट इन दिनों तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. जिस अनाज को कभी गांवों और आदिवासी इलाकों तक सीमित समझा जाता था, वही आज हेल्थ एक्सपर्ट्स की पसंद बनता जा रहा है. फाइबर, प्रोटीन और जरूरी मिनरल्स से भरपूर कोदो वजन घटाने से लेकर डायबिटीज मैनेजमेंट तक में फायदेमंद माना जाता है. कोदो (कोदरा या कोदो बाजरा) मुख्य रूप से भारत के सूखे, पहाड़ी और आदिवासी इलाकों में उगाया जाता है. यह कम उपजाऊ मिट्टी और कम वर्षा वाली जगहों में बड़े आराम से पैदा हो सकता है.  कोदो का दूसरा नाम कोदों या कोदरा (Paspalum scrobiculatum) भी है.

कोदो को हिंदी में कोदो या कोदरा, कोदो धाना या कोद्रव कहा जाता है. यह एक पौष्टिक मोटा अनाज यानि मिलेट है. कोदो एक प्राचीन दानेदार अनाज है. यह आकार में छोटा और गोल होता है. कोदो का वैज्ञानिक नाम पास्पालम स्क्रोबिकुलटम (Paspalum scrobiculatum) है.  यह ग्लूटेन-फ्री, फाइबर, आयरन और कैल्शियम से भरपूर होता है इसलिए आहार में शाम‍िल करने के लिए बेस्‍ट मोटा अनाज है. 

कोदो की खेती मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक जैसे इलाकों में ज्‍यादा होती है. इसकी वजह है कि यह सूखा सह सकता है. कोदो का पौधा बहुत ही छोटा और बड़ी घास ज‍ितना ही होता है.

कोदो खाने के फायदे

  • कोदो खाने से पेट का हाजमा एकदम सही रहता है क्योंकि इसमें बहुत फाइबर होता है. 
  • शुगर के मरीजों के लिए तो ये वरदान की तरह है क्योंकि इसे खाने से ब्लड शुगर एकदम से नही बढ़ता. कोदो का ग्लाइसेमिक इंडेक्स अपेक्षाकृत कम माना जाता है, इसलिए यह डायबिटीज वाले लोगों की डाइट में शामिल किया जा सकता है.
  • अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं तो इसे अपनी डाइट में जरुर शामिल करें इसे खाने के बाद लंबे समय तक भूख नही लगती. 
  • इसके अलावा यह दिल को सेहतमंद रखता है और शरीर में खून की कमी को दूर करता है.

Also Read: 

महाबलेश्वर की मशहूर कॉर्न टिक्की अब घर पर! Chef Harpal Singh Sokhi से जानें इसका असली राज

100 ग्राम रागी में कितना प्रोटीन होता है? दूध से ज्यादा कैल्शियम वाली इस चीज़ के 7 बड़े फायदे

Ragi Vs Bajra Vs Jowar Roti: रागी, ज्वार या बाजरा? जानिए कौन है सबसे फायदेमंद

कोदो कितने रुपए किलो है: बाजार में कोदो मिलेट की कीमत अलग अलग ब्रांड और क्वालिटी पर निर्भर करती है. आमतौर पर यह 90 रुपये से लेकर 150 रुपये प्रति किलो के आसपास आसानी से मिल जाता है. अगर आप ऑर्गेनिक कोदो लेते हैं तो दाम थोड़े ज्यादा हो सकते हैं.

कोदो गर्म होता है या ठंडा: आयुर्वेदिक मान्यताओं के अनुसार कोदो की तासीर ठंडी मानी जाती है. इसलिए इसे गर्मी के मौसम में भी आराम से खाया जा सकता है. यह शरीर को अंदर से ठंडक देता है और पेट की गर्मी को कम करता है.

कोदो और रागी में क्या अंतर है: कोदो और रागी दोनों ही मिलेट्स हैं लेकिन दोनों में फर्क है. रागी रंग में लाल या भूरे रंग की होती है और इसमें कैल्शियम बहुत ज्यादा होता है. वही कोदो का दाना हल्का पीला या क्रीम रंग का होता है और इसमें फाइबर और प्रोटीन की मात्रा बहुत अच्छी होती है.

कोदो कैसे खाया जाता है : इसे पकाना बहुत आसान है. जैसे आप चावल बनाते हैं वैसे ही इसे उबालकर दाल या सब्जी के साथ खा सकते हैं. इसके अलावा आप इसकी खिचड़ी, दलिया, डोसा या फिर पोहा भी बना सकते हैं. बस इसे पकाने से पहले दो तीन घंटे पानी में भिगोकर रखना अच्छा रहता है.

कोदो में कितना प्रोटीन होता है: लगभग 100 ग्राम कोदो में 8 से 9 ग्राम के आसपास प्रोटीन मिल जाता है. जो लोग शाकाहारी हैं उनके लिए यह प्रोटीन का बहुत बढ़िया जरिया है.

क्या कोदो व्रत में खा सकते हैं : जी हां कई इलाकों में कोदो को व्रत और उपवास के दौरान खाया जाता है. इसे फलाहारी अनाज की तरह देखा जाता है क्योंकि यह बहुत हल्का और सुपाच्य होता है.

अगर आप भी अपनी सेहत को बेहतर बनाना चाहते हैं तो आज ही बाजरा और गेहूं छोड़कर कोदो को अपनी थाली में जगह दें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kodo, Kodo Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com