आज देश गांधी जयंती मना रहा है. उनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 में गुजरात के पोरबंदर में हुआ था. महात्मा गांधी का पूरा जीवन अपने आप में एक दर्शन है. 'सत्य के साथ मेरे प्रयोग' में उनकी आत्मकथा भी बताती है कि कैसे खुद के चरित्र को सुधारने के लिए अपने जीवन में बदलाव लाने होते हैं. इससे आप खुद के बेहतर वर्जन बनते चले जाते हैं. देश की आजादी के अभियान में जुड़े रहने के साथ-साथ उन्होंने उस समय के आम भारतीयों को वो छोटी-छोटी बातें सिखाई, जो आज भी रिलेवेंट हैं. जैसे- जातिगत भेदभाव के खिलाफ, साफ सफाई, अहिंसा, बेफिजूल खर्च, स्वदेशी अपनाना आदि. आइए इस खास दिन महात्मा गांधी के प्रेरणादायक बातों को याद करते हैं और एक बार फिर से बापू के जीवन यात्रा में झांकने का प्रयास करते हैं.
यह भी पढ़ें | बापू को नमन... राजघाट पहुंचे PM मोदी, बिरला, रेखा गुप्ता सहित कई नेता, शास्त्री को भी किया जा रहा याद
महात्मा गांधी के 10 सबसे ज्यादा चर्चित मोटिवेशनल कोट
ऐसे जियो जैसे कि तुम कल मरने वाले हो. ऐसे सीखो जैसे कि तुम हमेशा जीने वाले हो.
क्रोध और असहिष्णुता सही समझ के दुश्मन हैं.
शक्ति शारीरिक क्षमता से नहीं आती. यह एक अदम्य इच्छाशक्ति से आती है.
खुद वो बदलाव बनिए, जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं.
कमजोर कभी माफ नहीं कर सकता. क्षमा करना बलवान का गुण है.
भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि आप आज क्या करते हैं.
एक विनम्र तरीके से, आप दुनिया को हिला सकते हैं.
मेरा जीवन ही मेरा संदेश है.
आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा बना देगी.
खुशी तब मिलती है जब आप जो सोचते हैं, जो कहते हैं और जो करते हैं, वे सब सामंजस्य में हों.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं