ओट्स पोषण का खजाना है. ओट्स महत्वपूर्ण विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट का एक बेहतरीन सोर्स है. वजन कम करने के साथ ही ब्लड शुगर का स्तर कम करने और हार्ट डिजीज का जोखिम कम करने में ये मदद करता है. सुबह के नाश्ते में ओट्स से हेल्दी ऑप्शन और कोई नहीं हो सकता. ओट्स के साथ कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो इंस्टेंट ओट्स इडली बना सकते है, ये फटाफट बन जाती है और खाने में भी बहुत टेस्टी लगती है.
ओट्स इडली बनाने के लिए सामग्री-
- ओट्स - एक कप
- फेटी हुई दही - 200 ग्राम
- प्याज – एक बारीक कटा हुआ
- करी पत्ते
- हरी मिर्च - दो
- अदरक- बारीक कटा
- गाजर- एक
- धनिया पत्ती
- तेल
- चना दाल - एक छोटा चम्मच
- उड़द की दाल- एक छोटा चम्मच
- जीरा – एक चम्मच
- सरसों के दाने - आधा छोटा चम्मच
- हींग पाउडर – आधा चम्मच
- नमक
Paneer Kathi Roll: रोल खाने के शौकीन हैं तो घर पर बनाएं मार्केट जैसा पनीर काठी रोल, नोट करें रेसिपी
कैसे बनाएं ओट्स इडली- How To Make Oats Idli Recipe:
- ओट्स इडली बनाने के लिए सबसे पहले ओट्स को दरदरा पीस लें. अब इसे एक बाउल में निकाल लें.
- एक पैन में तेल डाल कर गर्म करें और उन्हें चना दाल, उड़द दाल, जीरा, राई डालें और सभी को भूनें.
- इसके बाद इसमें हींग, प्याज, करी पत्ता, हरी मिर्च और अदरक भी डालें.
- इस मसाले को ठंडा होने दें और फिर इसे ओट्स वाले बाउल में डालें.
- इसमें गाजर, कटा हरा धनिया, नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लेना है.
- अब फेंटी हुई दही डालें और अच्छी तरह मिला लें. इस मिश्रण को 10 मिनट तक रेस्ट करने दें.
- इडली के सांचे को ग्रीस कर लें और इडली के मिश्रण को सांचे में डालें.
- ओट्स इडली को करीब 15-20 मिनट तक स्टीम करें. इसके बाद इडली को सांचे से बाहर निकालें और नारियल या मूंगफली की चटनी के साथ सर्व करें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
