विज्ञापन
This Article is From Feb 13, 2026

UP: बाल्टी भर पानी में मिलाया दो पैकेट दूध, मिड-डे मील में स्कूली बच्चों के साथ खिलावाड़

प्रिंसिपल मोनिका सोनी अपने स्कूल के स्टाफ के साथ मिलकर ​मिड-डे मील के बजट में कटौती करते हुए पाई गई. स्कूल का पूरा स्टाफ बच्चों की सेहत के साथ खेल रहा है. बच्चों को अच्छा खाना देने की जगह, मिलावटी खाना परोसा जा रहा है. ​नियमों को दरकिनार कर स्कूल मनमर्जी चला रहा है.

UP: बाल्टी भर पानी में मिलाया दो पैकेट दूध, मिड-डे मील में स्कूली बच्चों के साथ खिलावाड़
वीडियो ने प्रशासन की भी आंख खोल दी है. बीएसए राहुल मिश्रा ने जांच और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. 
महोबा:

उत्तर प्रदेश के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय से चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में स्कूली बच्चों को दी जाने वाली मिड-डे मील में मिलावट की जा रही है. खुले आम बच्चों को दिए जाने वाले दूध में पानी मिलाया जा रहा है. ये वीडियो महोबा के ढिकवाहा गांव स्थित एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय का है. वीडियो में एक महिला बिना किसी डर के खुले आम स्कूल में एक बाल्टी भर पानी में मात्र दो पैकेट दूध मिलते हुए दिख रही है. सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि ये हरकत स्कूल प्रिंसिपल की मौजदूगी में हो रही है. इस वीडियो ने पूरे शिक्षा विभाग को सवालों के घेरे में ला दिया है.

बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़

बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया गया. दूध में पानी को मिलाकर इसे बच्चों को पीने के लिए दिया गया. मासूम बच्चों ने भी ये मिलावटी दूध चुपचाप पी लिया. इतना ही नहीं स्कूल की प्रिंसिपल वीडियो में सोती हुई दिखी. प्रिंसिपल मोनिका सोनी अपने स्कूल के स्टाफ के साथ मिलकर ​मिड-डे मील के बजट में कटौती करते हुए पाई गई. स्कूल का पूरा स्टाफ बच्चों की सेहत के साथ खेल रहा है. बच्चों को अच्छा खाना देने की जगह, मिलावटी खाना परोसा जा रहा है. ​नियमों को दरकिनार कर स्कूल मनमर्जी चला रहा है.

ये भी पढ़ें- छेड़खानी के विरोध पर बीच सड़क महिलाओं के चेहरों पर ब्लेड से हमला, कानपुर की खौफनाक घटना

एक्शन में आया प्रशासन

इस वीडियो को गांव के ही एक व्यक्ति ने बनाया और  फिर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. देखते ही देखते बच्चों की सेहत के साथ खेलने वाला ये वीडियो वायरल हो गया. इस वीडियो ने प्रशासन की भी आंख खोल दी. जिसके बाद ​बीएसए राहुल मिश्रा ने जांच और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. 

ये भी पढ़ें-  किसान आंदोलन... अमेरिका से ट्रेड डील पर तनातनी, किसान नेताओं से मिले राहुल गांधी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Mid Day Meal, Mid Day Meal, Midday Meal Scam, Mid Day Meal Food Adulteration
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com