मखाने के लड्डू कैसे बनाएं?
NDTV
नवरात्रि का व्रत रख रहे हैं, तो शरीर में कमजोरी महसूस न हो, इसके लिए कुछ प्रोटीन वाला क्यों न खाया जाए. खाली पेट रहने से कभी-कभी सिरदर्द, थकावट और कमजोरी घेर लेती है. ऐसे समय में हमें एक ऐसी चीज की जरूरत होती है जो खाने में हल्की हो, पचने में आसान हो और जिसे खाते ही तुरंत ताकत का अहसास हो. मखाने और ड्राई फ्रूट्ससे बने ये लड्डू बिल्कुल इसी जरूरत को पूरा करते हैं. कहलिए देर किस बात की है जल्दी से जानते हैं इसे घर पर बनाने की आसान रेसिपी क्या है?
देखें वीडियो...
सामग्री:
- मखाना (100 ग्राम)
- काजू (80 ग्राम)
- बादाम (80 ग्राम)
- मूंगफली (80 ग्राम)
- दूध
- चीनी (80 ग्राम)
- मिल्क पाउडर (आधा कप)
- देसी घी (2 छोटे चम्मच)
- इलायची पाउडर (आधा छोटा चम्मच)
बनाने की विधि:
- कढ़ाही में दो चम्मच देसी घी गर्म करके मखानों को मीडियम आंच पर 3 से 4 मिनट तक भून लें, जब तक वे एकदम करकरे न हो जाएं, इन्हें अलग निकालें.
- अब मूंगफली और काजू को भी हल्का-हल्का सूखा भून लें ताकि उनका कच्चापन निकल जाए.
- बादाम को 2 मिनट पानी में उबालकर उनका छिलका आसानी से उतार लें.
- मूंगफली को ठंडा करके हाथों से रगड़कर छिलके अलग कर दें.
- अब मखाने, बादाम, काजू और मूंगफली को मिक्सी में डालकर अलग-अलग या साथ में दरदरा पाउडर बना लें.
- एक बर्तन में दूध उबालें, उबाल आते ही इसमें चीनी और मिल्क पाउडर डालें और इसे धीमी आंच पर 4 से 5 मिनट पकने दें ताकि दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए.
- दूध गाढ़ा होते ही गैस बंद कर दें और इसमें सारा पिसा हुआ मेवा और मखाना पाउडर और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें.
- जब यह मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए, तो हाथों में थोड़ा सा घी लगाकर छोटे-छोटे गोल लड्डू बना लें.
इसे भी पढ़ें: Heal With Food: आचार्य बालकृष्ण ने बताया कैसे अमरूद के पत्ते खाने से मिलेगी दांत दर्द और मसूड़ों की सूजन से राहत
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Makhana Laddu, High Protein Ladoos, Navratri Vrat Recipe, Makhana Ladoo Kaise Banaye, Makhana Ladoo Recipe Hindi