विज्ञापन

Navratri 7th Day Bhog: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि को लगाएं इस चीज का भोग, नोट करें रेसिपी

Navratri 7th Day Bhog Recipe: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा का विधान है. अगर आप भी इस दिन मां को उनको पसंदीदा भोग चढ़ाना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में दी रेसिपी पढ़ें.

Navratri 7th Day Bhog: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि को लगाएं इस चीज का भोग, नोट करें रेसिपी
Navratri 7th Day Bhog: मां कालरात्रि को भोग में क्या चढ़ाएं.

Navratri 7th Day 2024: नवरात्रि के सांतवे दिन (Navratri 7th Day) माता के अलौकिक स्वरूप मां कालरात्रि (Maa Katarti) की पूजा की जाती है. माता का ये सबसे उग्र और विनाशकारी स्वरूप है जिसमें मां कालरात्रि गधे पर सवार होती हैं. अपने भयंकर रूप के बावजूद, वे भक्तों को अभय (निडरता) और शुभ फल प्रदान करती हैं, इसलिए उन्हें 'शुभंकरी' भी कहा जाता है. मां कालरात्रि का शरीर काला, केश बिखरे हुए और गले में विद्युत की तरह चमकने वाली माला है. माता के दाई ओर के ऊपर वाले हाथ में 'वर मुद्रा' और नीचे वाले हाथ में 'अभय मुद्रा' है, जो भक्तों को निर्भय बनाती है. बाई ओर के ऊपर वाले हाथ में लोहे का कांटा और नीचे वाले हाथ में खड्ग (तलवार) है. नवरात्रि के सांतवे दिन माता के कालरात्रि स्वरूप की पूजा के लिए सुबह नहाने के बाद साफ वस्त्र धारण कर पूजा का संकल्प लेना चाहिए. मां कालरात्रि को नीला रंग प्रिय है इसलिए पूजा के लिए नीले रंग का वस्त्र धारण करना शुभ होता है. मां को अक्षत, रोली, कुमकुम, पीले पुष्प और भोग चढ़ाएं. माता की आरती और मंत्रों का जाप करें. माता को गुड़ अत्यंत प्रिय है. इसलिए आप माता को गुड़ और गुड़ से बनी चीजों का भोग लगा सकते हैं. 

मां कालरात्रि  को लगाएं गुड़ से बने हलवे भोग- (Maa Kalratri Bhog Recipe)

सामग्री-

  • गाय का घी
  • सूजी
  • शहद
  • पानी
  • काजू
  • किशमिश
  • चिरौंजी
  • केसर
  • इलायची

मां कालकात्रि को गुड़ अत्यंत प्रिय है. आप माता को गुड़ और गुड़ से बनी चीजों का भोग लगा सकते हैं. इसके लिए आप गुड़ का हलवा बना सकते हैं. इसके लिए आप सूजी को घी में हल्का सा भून लें. अब कड़ाही में पानी चढ़ाएं और उसमें कटे हुए काजू, किशमिश और चिरौंजी डालें. पानी के उबलने पर उसमें भुनी हुई सूजी मिला दें और चीनी की जगह गुड़ डाल दें. हलवा गाढ़ा होने पर आंच बंद कर इलायची पाउडर मिला दें. 

ये भी पढ़ें: Ram Navami 2026: राम नवमी के दिन घर पर बनाएं ये 4 लाजवाब ट्रेडिशनल डिश, हर कोई मांगेगा रेसिपी

मां कात्यायनी मंत्र जाप- (Maa Katyayani Mantra)

मां कालरात्रि की पूजा के लिए कई मंत्र हैं

'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं कालरात्र्यै नम:' बीज मंत्र.

'या देवी सर्वभू‍तेषु माँ कालरात्रि रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:' स्तोत्र मंत्र.

'ॐ कालरात्र्यै नम:' और 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै' 

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com