विज्ञापन

राम रहीम की 'आजादी' का पूरा हिसाब, 16 बार पैरोल और फरलो, 430 से ज्यादा दिन जेल से बाहर

Ram Rahim Parole List: गुरमीत राम रहीम सिंह को साल 2017 में सजा मिलने के बाद से अब तक 16 बार पैरोल और फरलो मिल चुकी है. इस पूरी टाइमलाइन में देखें कि वह कब-कब और कितने दिनों के लिए जेल से बाहर आया है.

राम रहीम की 'आजादी' का पूरा हिसाब, 16 बार पैरोल और फरलो, 430 से ज्यादा दिन जेल से बाहर
  • डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को हरियाणा सरकार ने 30 दिन की पैरोल मंजूर की है
  • गुरमीत राम रहीम सुबह करीब साढ़े छह बजे रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकला
  • यह राम रहीम का 16वां मौका है जब वह पैरोल या फरलो पर जेल से बाहर आया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है. हरियाणा सरकार ने गुरमीत राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मंजूर की है. इसके बाद मंगलवार सुबह वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकला. जानकारी के अनुसार, गुरमीत राम रहीम सुबह करीब 6 बजकर 34 मिनट पर जेल से बाहर आया. इस दौरान जेल परिसर के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी नहीं थी. यह 16वीं बार है जब गुरमीत राम रहीम पैरोल या फरलो पर जेल से बाहर आया है. इससे पहले भी वह 15 बार जेल से बाहर आ चुका है. इसी साल जनवरी महीने में उसे 40 दिन की पैरोल मिली थी, जिसके बाद वह 15 फरवरी को वापस सुनारियां जेल लौटा था. वह अब तक 430 से ज्यादा दिन जेल से बाहर बिता चुका है.

कब-कब जेल से बाहर आया राम रहीम?

Latest and Breaking News on NDTV

2017 से जेल में बंद है

गौरतलब है कि साध्वियों के यौन शोषण और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड के मामले में सजा काट रहा गुरमीत राम रहीम अगस्त 2017 से सुनारिया जेल में बंद है. गुरमीत राम रहीम को बार-बार पैरोल मिलने को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। विपक्षी दलों और कई सामाजिक संगठनों ने पहले भी इस पर आपत्ति जताई है. वहीं, प्रशासन का कहना है कि पैरोल नियमों के तहत दी जाती है. आइए बताते हैं कि वो कब कब और कितने दिनों के लिए जेल से बाहर आया.

जनवरी में भी आया था जेल से बाहर

इसी साल जनवरी में भी वह जेल से बाहर आया था. जानकारी के मुताबिक, इससे पहले 15 सितंबर, 2025 को भी राम रहीम को 40 दिनों की पैरोल मिली थी. इस बार की पैरोल के साथ वह 16वीं बार जेल से बाहर आया है.

सीबीआई की विशेष अदालत ने गुरमीत राम रहीम को दो साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में 10-10 साल यानी कुल 20 साल की सजा सुनाई थी. इसके अलावा वह पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या और डेरे के मैनेजर रणजीत सिंह की हत्या के मामलों में भी सजा काट रहा है.

ज्यादातर रिहाई के दौरान वह उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में स्थित डेरा सच्चा सौदा के आश्रम में रहा. सिरसा में मुख्यालय वाले डेरा सच्चा सौदा संगठन के हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और अन्य क्षेत्रों सहित कई उत्तरी राज्यों में बड़ी संख्या में अनुयायी हैं.

यह भी पढ़ें: फिर जेल से बाहर आया गुरमीत रामरहीम, 30 दिन की पैरोल मिली

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com