विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2021

Food For Healthy Bones: कमजोर हड्डियों की समस्या से हैं परेशान तो रोज खाएं ये पांच चीजें, हड्डियां बनेगी मजबूत

Natural Ways To Build Healthy Bones: हड्डियां शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो हमारे शरीर और मांसपेशियों का आधार हैं. शरीर को मजबूत बनाने के लिए हड्डियों का मजबूत होना जरूरी है.

Food For Healthy Bones: कमजोर हड्डियों की समस्या से हैं परेशान तो रोज खाएं ये पांच चीजें, हड्डियां बनेगी मजबूत
Food For Healthy Bones: हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम और प्रोटीन बेहद जरूरी माना जाता है.
  • अंडे को प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है.
  • साबुत अनाज स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है.
  • पनीर को डाइट में शामिल कर हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है.

Natural Ways To Build Healthy Bones:  हड्डियां शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो हमारे शरीर और मांसपेशियों का आधार हैं. शरीर को मजबूत बनाने के लिए हड्डियों का मजबूत होना जरूरी है. अगर हमारी हड्डियां मजबूत होगी तो हम सही से चल-फिर सकते हैं, शरीर में दर्द नहीं होगा. लेकिन अगर हमारी हड्डियां कमजोर हैं तो हमें उठने, बैठने, चलने और फिरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. आपको बता दें कि शरीर में विटामिन डी की कमी से हड्डियां कमजोर पड़ जाती हैं. कई बार सही खान-पान ना लेने के कारण भी ये समस्या हो सकती है. दरअसल सही से काम करने और ऊर्जा हासिल करने के लिए विटामिन डी और कैल्शियम दो महत्वपूर्ण मिनरल्स हैं. हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम और प्रोटीन बेहद जरूरी माना जाता है. हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप विटामिन डी से भरपूर फूड्स का सेवन करें. हड्डियों को कमजोर होने से बचाने के लिए आप अपनी डाइट में विटामिन डी और कैल्शियम से भरपूर फूड्स को शामिल कर सकते हैं. 

हड्डियों को हेल्दी रखने के लिए इन चीजों का करें सेवनः

1. अंडाः

अंडे को प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है. अंडे को आप किसी भी वक्त खा सकते हैं. अंडे में पाए जाने वाले तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं.

5b51vh38

अंडे में पाए जाने वाले तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. Photo Credit: iStock

2. सालमनः

सालमन फिश विटामिन डी का अच्छा सोर्स मानी जाती है. इसके सेवन से हड्डियों को ज्यादा मजबूत बनाया जा सकता है. सालमन को डाइट में शामिल कर शरीर को कई समस्याओं से भी बचा सकते हैं. 

3. साबुत अनाजः

साबुत अनाज स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. गेहूं, ज्वार, बाजरा, ब्राउन राइस में जरूरी विटामिन और फाइबर होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने और स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं.

4. पनीरः

पनीर दूध से बना प्रोड्क्ट है, इसलिए लिए पनीर को प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन डी का अच्छा सोर्स माान जाता है. पनीर को डाइट में शामिल कर हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है.

5. आंवलाः

आंवले को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है. आंवले में विटामिन सी और कई जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. आंवले को डाइट में शामिल कर कई बीमारियों के खतरे से बचा जा सकता है. इसके सेवन से हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है. 

What Happens During Menopause? | बात-बात पर आता है रोना, हो सकता है मेनोपॉज का लक्षण, जानें सबकुछ

सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Vitamin C Rich Fruits For Immunity: अनानास, नींबू, संतरा समेत इन पांच फलों के सेवन से तेजी से बूस्ट कर सकते हैं इम्यूनिटी
Avocado For Health: एवोकाडो खाने के चार कमाल के फायदे
Benefits Of Asafoetida: दांत दर्द, मिर्गी, पाचन और स्किन समेत हींग के इस्तेमाल से मिलने वाले 9 फायदे
Rajma Chaat Recipe: स्वाद के साथ अगर आप भी चाट को देना एक हेल्दी ट्विस्ट तो आजमाएं यह बेहतरीन राजमा चाट- Video Inside

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Build Healthy Bones, Build Healthy Bones Hindi, Natural Ways To Build Healthy Bones, Foods For Bone, Foods For Healthy Bones, Bone Health Diet, Bones Health Tips, Bones And Joints, Bones Food, Vitamin D Deficiency, Vitamin Deficiency Diseases
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com