Nariyal Ladoo For Holi: होली बसंत ऋतु में फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण पर्व है. जिसे देश भर में धूम-धाम से मनाया जाता है. फाल्गुन मास में मनाए जाने के कारण होली को फाल्गुनी भी कहा जाता है. इस पर्व को पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है. पहले दिन होलिका दहन (Holika Dahan) होता है. उसके बाद अगले दिन रंग-गुलाल से होली का त्योहार मनाया जाता है. होली के पर्व में तरह-तरह के पकवान बनाएं जाते हैं. अगर आप भी इस होली गुजिया मालपुआ के अलावा कुछ और बनाना चाहते हैं, तो स्वादिष्ट नारियल के लड्डू बना सकते हैं. नारियल के लड्डू को स्वाद और सेहत का खजाना कहा जाता है. आपको बता दें कि नारियल में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं ये लड्डू.
कैसे बनाएं नारियल के लड्डू- (How To Make Nariyal Ladoo Recipe At Home)
नारियल के लड्डू कच्चे नारियल या सूखे नारियल दोनों से बनाए जा सकते है. इसे आप होली के त्योहार पर बना कर घर आए गेस्ट को बना कर खिलाकर खा सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- इस होली खोए की जगह बनाएं स्वादिष्ट सूजी गुजिया, फटाफट नोट करें रेसिपी

Photo Credit: Pexels
सामग्री-
- नारियल का बुरादा
- मेवा
- घी
- दूध
- खोया
- काजू
- बादाम
विधि-
नारियल के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में कसे हुए गोले को हल्की आंच पर भून लें. इसके बाद इसमें पका हुआ दूध और खोया मिलाएं. फिर इसे तब तक भूने जब तक ये पैन के साइड को न छोड़ दे. थोड़े से घी में बादाम और काजू को फ्राई करें, जिसे बाद में भुने हुए खोए में डालकर अच्छे से मिक्स करें. आखिर में अपनी हथेलियों का इस्तेमाल कर लड्डू बना लें और कसा हुआ गोला लड्डूओं पर रोल कर सर्व करें.
Epilepsy Treatment: मिर्गी क्या है? कारण, लक्षण, इलाज | किन लोगों को होती है? डॉ. नेहा कपूर से जानिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं