Sooji Gujiya Recipe in Hindi: होली उल्लास का त्योहार है जिसे पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है. इस साल यह त्योहार 14 मार्च 2025 को मनाया जाएगा. रंगों से भरपूर इस पर्व में एक दूसरे को रंग लगाकर लोग खुशी के साथ मनाते हैं. रंगवाली होली से एक दिन पहले होलिका दहन होता है, जिसे दुल्हंदी भी कहा जाता है. होली के मौके को और भी खास बनाते हैं इसमें बनाएं जाने वाले स्वादिष्ट पकवान. होली पर घरों में तरह तरह के पकवान बनाएं जाते हैं, जिनमें नमक पारे, नमकीन, मठरी और गुजिया शामिल होती हैं. इनमें से गुजिया सबसे ज्यादा बनाया जाने वाला फूड आइटम है. अगर आप भी होली पर खोए की गुजिया की जगह कुछ अलग बनाना चाहते हैं तो आप सूजी की गुजिया को ट्राई कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं सूजी की गुजिया.
गुजिया की वैराइटी की बात करें तो आपको भारत में अनगिनत वैराइटी मिल जाएंगी. नारियल गुजिया से लेकर चॉकलेट गुजिया तक मिठाई की दुकान में आपको कई वर्जन देखने को मिलेंगे. पारंपरिक रूप से इसे खोए से बनाया जाता है, जिसमें इसकी बाहरी परत मैदे से तैयार की जाती है और इसके बाद खोए की फीलिंग इसमें भरकर इसे डीप फ्राई किया जाता है. मगर आप इस बार होली पर गुजिया बनाने का विचार कर रहे हैं तो सूजी गुजिया को ट्राई कर सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- इन 5 लोगों के लिए औषधि से कम नहीं है प्याज के रस का सेवन

कैसे बनाएं सूजी की गुजिया- How To Make Sooji Gujia Recipe At Home:
सूजी की गुजिया बनाने के लिए आपको मैदे में घी मिलाकर पानी के साथ एक नरम आटा गूंध लेना है. इसके बाद एक पैन में घी के साथ सूजी को भूनना है. एक पैन में चीनी की चाशनी पकाएं और उसमें भुनी हुई सूजी, काजू, पिस्ता, किशमिश और नारियल का बुरादा डालकर मिलाते हुए अच्छे से पकाना है. इसे एक तरफ रख दें आटे से लोई बनाकर बेल लें, गुजिया बनाने वाली मशीन का उपयोग करके तैयार छोटी रोटी को उस पर फैलाएं, इसमें फीलिंग रखें इसे बंद करके गरम तेल में गोल्डन क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई करें. इन गुजिया को चाशनी में डिप करके सर्व करें.
Epilepsy Treatment: मिर्गी क्या है? कारण, लक्षण, इलाज | किन लोगों को होती है? डॉ. नेहा कपूर से जानिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं