- मशरूम औषधीय गुणों का खजाना है.
- मशरूम के सेवन से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है.
- मशरूम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं.
Mushroom Health Benefits: प्रकृति ने हमें वनस्पति के रूप में कई प्रकार की खाद्य वस्तुएं दी हैं. उन्हीं में से एक है मशरूम. आज के समय में मशरूम (Benefits Of Mushroom) की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है और कई तरह की प्रजातिया मशरूम में हैं. मशरूम का सेवन सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. मशरूम को न्यूट्रिएंट्स का भंडार कहा जाता है. मशरूम (Mushroom Recipe) में प्रोटीन, विटामिन सी, विटामिन बी, विटामिन डी, कॉपर, पोटैशियम, फॉस्फोरस, सेलेनियम, फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सिडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. मशरूम (Mushroom Benefits) मे कॉलिन नामक एक तत्व पाया जाता है, जो मेमोरी के लिए लाभदायक माना जाता है. मशरूम के सेवन से डायबिटीज की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है. मशरूम में कैलोरी और फैट की मात्रा कम होती है, जो आपके वजन को बढ़ने से रोकने और वजन घटाने में मदद कर सकता है.
मशरूम खाने के फायदेः (Mushroom Khane Ke Fayde)
1. डायबिटीज में मददगारः
मशरूम को डायबिटीज मरीजों के लिए अच्छा माना जाता है. क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट्स के साथ शुगर लेबल को कंट्रोल करने के गुण पाए जाते हैं. डायबिटीज के मरीज इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

डायबिटीज के मरीज इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. Photo Credit: iStock
2. इम्यूनिटी में मददगारः
कोरोना के खतरे को देखते हुए एक बार फिर से इम्यूनिटी को मजबूत रखने की जरूरत है. मशरूम में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट और फाइटोकेमिकल्स इसे एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल बनाते है, जो मौसमी संक्रमण से बचाने और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं.
3. पाचन में मददगारः
मशरूम को पाचन के लिए अच्छा माना जाता है. मशरूम में पॉलीसेकेराइड होते हैं, जो प्रीबायोटिक्स के रूप में काम करते हैं. मशरूम पेट की समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है.
4. वजन घटाने में मददगारः
मोटापा कम करने के लिए आप अपनी डाइट में मशरूम को शामिल कर सकते हैं. मशरूम में कैलोरी और फैट की मात्रा कम होती है. जिससे वजन को कंट्रोल किया जा सकता है.
5. एनीमिया में मददगारः
अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो मशरूम का सेवन करें. क्योंकि मशरूम में फॉलिक एसिड और आयरन अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाने में मदद कर सकता है.
6. स्किन में मददगारः
स्किन को हेल्दी रखने के लिए आप मशरूम का सेवन कर सकते हैं. मशरूम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो त्वचा पर मुंहासों का कारण बनने वाले बैक्टीरिया को पनपने से रोकने में मदद कर सकते हैं.
Ashwagandha: Uses, Side Effects, Interactions, Dosage | सावधान! अश्वगंधा खाने के खतरनाक नुकसान
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं