मशरूम की सब्जी कैसे बनाएं.
NDTV
क्या आपको भी मशरूम खाना बहुत पसंद है? अगर हां, लेकिन मशरूम का पूरा फायदा शरीर को नहीं मिल पा रहा है. अगर आप भी इस समस्या का समाधान चाहते हैं, तो हाल ही में शेफ भुपी द्वारा (@chefbhupikitchen) यू्ट्यूब चैनल पर शेयर रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. क्योंकि इसमें बताई ट्रिक की मदद से न सिर्फ आपकी मशरूम की सब्जी स्वादिष्ट बनेगी, बल्कि यह सेहत के लिए भी सुपर हेल्दी है. सबसे मजेदार बात यह है कि इस रेसिपी से मशरूम में प्राकृतिक रूप से विटामिन-डी भरपूर मात्रा में आ जाता है. आइए जानते हैं इसे बनाने का एकदम आसान तरीका.
यहां देखें वीडियो-
कैसे बनाएं हेल्दी मशरूम की सब्जी- (How To Mushroom Recipe At Home)
सामग्री-
- मशरूम- 500 ग्राम (बटन मशरूम)
- साफ करने के लिए- 1-2 चम्मच आटा या मैदा
- प्याज- 2 (बारीक कटे हुए)
- टमाटर- 2 (बारीक कटे हुए)
- हरी मिर्च- 2-3 (लंबी कटी हुई)
- अदरक- 1 इंच (कद्दूकस किया हुआ)
- लहसुन- साबुत कलियां (एक मुट्ठी)
- हरा धनिया- डंठल और बारीक कटे पत्ते (स्वादानुसार)
तड़का और सूखे मसाले-
- सरसों का तेल- 2-3 बड़े चम्मच
- जीरा- 1 छोटा चम्मच
- सूखी लाल मिर्च- 2-3
- हल्दी पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर- 2 छोटे चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- सब्जी मसाला या गरम मसाला- स्वादानुसार
- बटर- थोड़ा सा
- नमक- स्वादानुसार
- पानी- लगभग 1/2 कप से थोड़ा ज्यादा
विधि-
- सबसे पहले मशरूम पर 1-2 चम्मच आटा छिड़ककर हल्के हाथों से रगड़ें ताकि कंपोस्ट की गंदगी निकल जाए, फिर 2-3 बार साफ पानी से धो लें.
- मशरूम को मोटे स्लाइस या 1/2 या 1/4 टुकड़ों में काटें.
- कटे हुए मशरूम को प्लेट में इस तरह फैलाएं कि अंदरूनी हिस्सा ऊपर की तरफ रहे.
- इसे सुबह 10 से 3 बजे के बीच की तेज धूप में 30 मिनट से 1 घंटे के लिए रखें.
- फिर प्रेशर कुकर में 2-3 बड़े चम्मच सरसों का तेल गर्म करें.
- तेल में साबुत लहसुन, सूखी लाल मिर्च और जीरा डालकर चटकाएं.
- बारीक कटा प्याज डालें और गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें.
- अब लंबी कटी हरी मिर्च, कद्दूकस किया अदरक और बारीक कटे टमाटर डालें.
- ऊपर से स्वादानुसार नमक डालें और टमाटर को अच्छी तरह गलने तक पकाएं.
- हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, बारीक कटे धनिए के डंठल और थोड़ा सा पानी डालकर धीमी आंच पर मसालों को तेल छोड़ने तक भूनें.
- भुने हुए साबुत लहसुन को करछुल/चमचे से हल्का मैश कर लें.
- एक अलग पैन में थोड़ा सा बटर गर्म करें.
- धूप में रखे मशरूम डालें, ऊपर से थोड़ा सब्जी मसाला या गरम मसाला छिड़कें और तेज आंच पर 1-2 मिनट के लिए टॉस करें.
- सौते किए हुए मशरूम को कुकर वाली ग्रेवी में मिला दें. ग्रेवी में लगभग 1/2 कप से थोड़ा ज्यादा पानी डालें और मिलाएं.
- कुकर का ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर 2 सीटी आने तक पकाएं.
- प्रेशर अपने आप निकलने के बाद कुकर खोलें और ऊपर से बारीक कटा फ्रेश हरा धनिया डालें.
- गरमा-गरम विटामिन-डी से भरपूर मशरूम की सब्जी रोटी, पराठे या चावल के साथ सर्व करें.
ये भी पढ़ें- बिना आटा गूंथे, बिना बेले इस ट्रिक से बनाएं फूली-फूली सॉफ्ट रोटियां
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Mushroom Sabji, Mushroom Benefits, Vitamin D Deficiency, Vitamin D Deficiency In Hindi, Vitamin D Rich Food