- ब्लैक कॉफी में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है.
- ब्लैक कॉफी सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है.
- ब्लैक कॉफी में कैफीन पाया जाता है.
Black Coffee Health Benefits: रोजाना एक कप ब्लैक कॉफी का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. ब्लैक कॉफी (Black Coffee) में कैफीन के अलावा एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह की परेशानियों से बचाने में मददगार हैं. इसके अलावा कैल्शियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं. इतना ही नहीं इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है. कॉफी (Black Coffee Benefits) शरीर में एनर्जी देने और आपके दिमाग को शांत कर आपको खुश रखने का काम भी कर सकती है. ब्लैक कॉफी को डायबिटीज टाइप 2 के लिए लाभदायक माना जाता है. बहुत से लोग अपनी दिन की शुरूआत कॉफी के साथ करते हैं लेकिन, ब्लैक कॉफी की जगह वो मिल्क कॉफी का सेवन करते हैं. मिल्क कॉफी (Milk Coffee) से ज्यादा ब्लैक कॉफी सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है. तो चलिए हम आपको ब्लैक कॉफी पीने के फायदे बताते हैं.
ब्लैक कॉफी पीने के फायदेः (Black Coffee Peene Ke Fayde)
1. हार्टः
रोजाना एक कप ब्लैक कॉफी के सेवन से हार्ट को हेल्दी रख सकते हैं. ब्लैक कॉफी हार्ट के लिए भी काफी अच्छी मानी जाती है. इसमें पाए जाने वाले गुण स्ट्रोक समेत कई तरह से हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

रोजाना एक कप ब्लैक कॉफी के सेवन से हार्ट को हेल्दी रख सकते हैं. Photo Credit: iStock
2. डायबिटीजः
डायबिटीज टाइप 2 के रोगियों के लिए ब्लैक कॉफी पीना काफी लाभदायक माना जाता है. ब्लैक कॉफी शुगर को नियंत्रण करने में मदद कर सकती है. इसलिए इसे बिना शक्कर के पीना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है.
3. वजन घटानेः
अगर आपको जल्दी थकान महसूस होने लगती है. जिसके कारण आप जिम में सही से एक्सरसाइज नहीं कर पाते. तो आप बिना शक्कर की ब्लैक कॉफी का सेवन करें. ये आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद कर सकती है.
4. स्टेमिनाः
जिम या एक्सरसाइज करने के बाद स्टेमिना में कमी महसूस हो रही है तो, आपके लिए ब्लैक कॉफी का सेवन फायदेमंद हो सकता है. स्टेमिना बढ़ाने के लिए आप ब्लैक कॉफी का सेवन कर सकते हैं.
5. तनावः
तनाव को कम करने के लिए आप ब्लैक कॉफी का सेवन कर सकते हैं. ब्लैक कॉफी में कैफीन पाया जाता है, जिससे दिमाग और नर्वस सिस्टम दोनों को उत्तेजित किया जा सकता है.
What Is Prostate Cancer: Symptoms, Diagnosis & Treatment | क्या होता है प्रोस्टेट, एक्सपर्ट के जवाब
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं