विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2025

विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए महिलाओं को जरूर खाना चाहिए ये एक चीज

Vitamin B12 Deficiency: भारत में 40% महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं, जो एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है. इसके कारणों में आयरन की कमी, विटामिन बी12 की कमी आदि शामिल है. इसकी कमी को दूर करने के लिए महिलाएं इस चीज का सेवन कर सकती हैं.

विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए महिलाओं को जरूर खाना चाहिए ये एक चीज
Vitamin B12 Deficiency: विटामिन बी12 की कमी कैसे दूर करें.

Vitamin B12 Deficiency: भारत में 40% महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं. इसकी एक वजह विटामिन बी 12 की कमी भी हो सकती है. क्योंकि विटामिन बी 12 हमारे शरीर को लिए बेहद जरूर माना जाता है. इसकी कमी से शरीर को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जैसे, शरीर में थकान, कमजोरी, मानसिक भ्रम, तंत्रिका तंत्र से जुड़ी समस्याएं और एनीमिया आदि. वैसे तो जब भी विटामिन बी 12 की बात आती है नॉनवेज का नाम सबसे पहले लिया जाता है. अगर आप वेजिटेरियन हैं तो मूंग की आपके लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकती है.

मूंग दाल एक बहुत पौष्टिक दाल है, जिसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस और कई विटामिन होते हैं. इस दाल का रोजाना सेवन करने से शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद मिल सकती है. महिलाओं को रोजाना एक कटोरी इस दाल का सेवन जरूर करना चाहिए. क्योंकि मूंग दाल विटामिन बी12 का एक अच्छा सोर्स है और इसे आसानी से पचाया जा सकता है, जिससे यह विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए एक बढ़िया विकल्प बन जाता है. 

ये भी पढ़ें- इन 4 लोगों के लिए वरदान से कम नहीं है भीगे अखरोट का सेवन

Latest and Breaking News on NDTV

विटामिन बी12 के लिए कैसे खाएं मूंग दाल- ((How To Consume Moong Dal For Vitamin B12)

विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए आप मूंग की दाल को कई तरह से डाइट में शामिल कर सकते हैं.

1. मूंग दाल का पानी-

रात को एक कप मूंग दाल को पानी में भिगोकर रखें. सुबह पानी को छानकर पी लें. यह विटामिन बी12 की कमी को दूर करने में मदद कर सकता है.

2. अंकुरित मूंग दाल-

मूंग दाल को अंकुरित करके सलाद या पराठों में शामिल करके खा सकते हैं. इससे विटामिन बी12 की कमी को दूर कर सकते हैं.

3. मूंग दाल खिचड़ी-

मूंग दाल की खिचड़ी या दाल-चावल बनाकर खा सकते हैं. इससे भी विटामिन बी12 की कमी को दूर करने में मदद मिल सकती है. 

बढ़ा हुआ शुगर हार्ट के लिए कितना खतरनाक? डॉक्टर ने बताया किन बातों का रखें ध्यान

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Moong Dal Ke Fayde, Moong Dal For Vitamin B12 Deficiency, Vitamin B12 Ki Kami Dur Karne Ke Liye Moog Dal Kaise Khaye, Vitamin B12 Symtoms, Vitamin B12 Rich Dal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com