विज्ञापन

बारिश की बूंदों के साथ घर में न आ जाए सर्दी-खांसी, चाय में मिलाएं ये 3 जादुई मसाले

बरसात के मौसम में सर्दी-खांसी और गले की खराश से बचना चाहते हैं? अपनी रोज की चाय में अदरक, दालचीनी और काली मिर्च मिलाकर देखें. ये 3 मसाले स्वाद बढ़ाने के साथ शरीर को गर्माहट देने में भी मदद कर सकते हैं.

बारिश की बूंदों के साथ घर में न आ जाए सर्दी-खांसी, चाय में मिलाएं ये 3 जादुई मसाले
1 कप चाय, 3 मसाले और कई फायदे!
NDTV

बारिश के मौसम में जितना बढ़िया लगता है, उतनी ही बीमारियां भी साथ में लाता है. इस मौसम में सर्दी, खांसी और गले में खराश जैसी परेशानियां भी बढ़ जाती हैं. अगर आप भी इनमें से किसी बीमारी का शिकार हो रहे हैं, तो ये स्टोरी आपके लिए ही है. बस आपको चाय में कुछ खास मसाले मिलाने हैं और फिर देखें कमाल.

कौन से हैं 3 जादुई मसाले?

अदरक

जब भी किसी को सर्दी-जुकाम होता है, सबसे पहले अदरक वाली चाय की याद आती है. अदरक में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो गले को आराम पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. बारिश के मौसम में एक छोटा-सा अदरक का टुकड़ा चाय में डालने से इसकी खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ जाते हैं.

दालचीनी

बारिश के दिनों में चाय में दालचीनी का छोटा-सा टुकड़ा डालकर उबालने से चाय का फ्लेवर काफी बेहतर हो जाता है. यह शरीर को गर्म रखने में मदद कर सकती है. इसके अलावा इसकी खुशबू मन को भी ताजगी का एहसास कराती है. अगर आपको सामान्य चाय से जल्दी बोरियत हो जाती है, तो दालचीनी वाली चाय एक अच्छा विकल्प हो सकती है.

काली मिर्च

काली मिर्च का तीखापन चाय को खास बना देता है. बारिश के मौसम में अक्सर लोगों को बंद नाक और गले की परेशानी का सामना करना पड़ता है.  ऐसे में चाय में एक या दो चुटकी काली मिर्च मिलाकर पी जा सकती है. काली मिर्च चाय में हल्की गर्माहट और मसालेदार स्वाद जोड़ती है. यह उन लोगों को खासतौर पर पसंद आती है जो स्ट्रॉन्ग और मसालेदार चाय पीना पसंद करते हैं. 

कैसे बनाएं मसाला चाय?

  • एक कप पानी में थोड़ी अदरक, एक छोटा टुकड़ा दालचीनी और एक चुटकी काली मिर्च डालकर उबाल लें.
  • इसके बाद चायपत्ती, दूध और स्वादानुसार चीनी मिलाएं.
  • कुछ मिनट उबालने के बाद आपकी गर्मागर्म मसाला चाय तैयार है.

इसे भी पढ़ें: बारिश में मां बनाती थीं ये 4 चीजें, आज भी याद आते ही मुंह में आ जाएगा पानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Masala Tea Benefits, Sardi Khansi Bukhar Ka Ilaj, Dalchini Benefits, Black Pepper Tea, Herbal Tea
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com