विज्ञापन
This Article is From Dec 25, 2024

अब रोटी खाकर भी कम होगा वजन, आटा गूंथते वक्त उसमें मिला लें ये चीज फिर देखें कमाल

Roti For Weight Loss: आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन आप रोटी खाकर और बिना खाना छोड़े भी वजन कम कर सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कैसे बनाएं डिटॉक्स रोटी जो वेट लॉस में आपकी मदद करेगी.

अब रोटी खाकर भी कम होगा वजन, आटा गूंथते वक्त उसमें मिला लें ये चीज फिर देखें कमाल
Weight Loss Roti: आटा और लौकी को मिलाकर बनाएं रोटी.

Roti for Weight Loss: आज के समय में बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए अच्छी खासी मेहनत करने को तैयार रहते हैं. कई लोग जिम में घंटों पसीना बहाते हैं तो वहीं कुछ लोग खाना छोड़कर डाइटिंग करने लग जाते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि आप बिना खाना छोड़े भी वजन कम कर सकते हैं. बस आपको अपने डाइट के पोर्शन का ध्यान और आप खाना किस समय खाते हैं इस बात का ध्यान रखना होगा. अगर आप वेट लॉस कर रहे हैं तो आप अपने खाने में ऐसी रोटी को शामिल कर सकते हैं जो आपके वजन को कम करने में मदद कर सकती है. आपको बस रोटी बनाने से पहले अपने आटे में इस एक चीज को मिला लेना है. इससे न सिर्फ वजन को तेजी से घटाने में मदद मिलेगी बल्कि, शरीर को कई अन्य लाभ भी मिलेंगे. हम बात कर रहे हैं डिटॉक्स रोटी की. आइए जानते हैं इस रोटी को कैसे बनाया जाता है. 

सर्दियों में अखरोट का सेवन है बेहद फायदेमंद, जानिए क्या है सेवन का सही तरीका

कैसे बनाएं डिटॉक्स रोटी ( How to make Detox Roti)

इस रोटी को बनाने के लिए आपको अपने आटे में लौकी को मिलाना है. इसके लिए आप बराबर मात्रा में आटा और लौकी को लें और लौकी को कद्दूकस कर के आटे में मिलाकर अच्छी तरह से आटा गूंथ लें. फिर उस आटे की रोटियां बनाकर इसका सेवन करें. लौकी में पानी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो आपके शरीर को हाइड्रेड रखने में मदद करेगा.  बता दें कि लौकी में कैलोरी और फैट न के बराबर पाया जाता है, जो वजन को कम करने में मददगार है.

वेट लॉस के लिए कैसी रखें डाइट

वेट लॉस के लिए आप अपने खाने के समय और पोर्शन को ध्यान में रखें. 3-3 घंटे के इंटरवल में स्माल मील लें. आपको अपनी डाइट में फाइबर रिच फूड्स को शामिल करना है. इसके साथ ही रात के समय अपनी डाइट को लाइट रखें और 7 बजे से पहले खाना खा लें. 

History Of Laddu: मिठाई नहीं दवाई के तौर पर खाया जाता था लड्डू, जानिए लड्डू का इतिहास | Swaad Ka Safar

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weight Loss Roti, Detox Roti For Weight Loss, Mix Lauki With Flour, How To Make Weight Loss Roti, Vajan Ghatne Ke Kaise Banaye Roti, Vajan Kam Karne Ke Liye Khaye Ye Roti, Vajan Kaise Kam Kare, Juldi Vajan Ghatane Ke Liye Kya Kare
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com