विज्ञापन
This Article is From Jan 17, 2025

सुबह खाली पेट पानी में मिलाकर पी लें ये एक चीज, मोम की तरह बह जाएगी शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी

Weight Loss Drink: जरूरत से ज्यादा मोटापा न सिर्फ सुंदरता को खराब करने का काम करता है बल्कि, शरीर की कई समस्याओं की वजह भी बन सकता है.

सुबह खाली पेट पानी में मिलाकर पी लें ये एक चीज, मोम की तरह बह जाएगी शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी
Weight Loss Drink: एप्पल साइडर विनेगर के फायदे.

Weight Loss Drink: जब भी वजन को घटाने की बात आती है एप्पल साइडर विनेगर का नाम सबसे पहले लिया जाता है. एप्पल साइडर विनेगर को सेहत के लिए काफी गुणकारी माना जाता है. अगर आप भी अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं और पेट की चर्बी को कम करना चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट एक गिलास पानी में एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर पी सकते हैं. एप्पल साइडर विनेगर का उपयोग औषधीय रूप से भी किया जाता है. इसमें एसिटिक एसिड और साइट्रिक एसिड होता है. एप्पल साइडर में विटामिन बी और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. तो चलिए जानते है एप्पल साइडर विनेगर से होने वाले लाभ.

एप्पल साइडर विनेगर के फायदे- (Apple Cider Vinegar Ke Fayde)

1. वजन घटाने के लिए-

अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं, तो सुबह गुनगुने पानी के साथ एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करें. इसमें मौजूद गुण शरीर के फैट को बहाने में मददगार हैं.

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: आलू पराठा, गोभी पराठा खा कर हो गए हैं बोर तो एक बार जरूर ट्राई करें प्याज का स्वादिष्ट पराठा, नोट करें रेसिपी

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Canva

2. पाचन के लिए-

एप्पल साइडर विनेगर का एसिडिक नेचर होता है और ये उन लोगों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है, जिनको गैस की समस्या रहती है. अगर आप इसका सुबह के समय सेवन करते हैं तो पेट को साफ रखने में मदद मिल सकती है.

3. जोड़ों के दर्द के लिए-

सुबह रोजाना एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर का सेवन कर आप जोड़ों के दर्द से राहत पा सकते हैं. जोड़ों के दर्द को दूर करने में मददगार है एप्पल साइडर विनेगर. 

4. डायबिटीज के लिए-

डायबिटीज आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है. अगर आप एक चम्मच गुनगुने पानी के साथ एप्पल साइडर विनेगर का सेवन कर डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है.

5. स्किन के लिए-

स्किन और बालों को हेल्दी रखने के लिए आप एप्पल साइडर विनेगर का सेवन कर सकते हैं. सिरके में मौजूद गुण स्किन की तमाम समस्याओं को दूर करने में मददगार हैं.

कैसे बनाएं गाजर मटर पुलाव रेसिपी| How To Make Gajar Matar Pulao

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Apple Cider Vinegar, Apple Cider Vinegar Benefits, Apple Cider Vinegar Drink Benefits, Apple Cider Vinegar Drink For Weight Loss, Sirke Ke Fayde, Mix Apple Cider Vinegar With Water And Drink In The Morning On An Empty Stomach For Weight Loss, Weight Loss, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com