विज्ञापन

दूध उबलकर गैस पर गिर जाए तो कितनी देर बाद जलाएं चूल्हा? जान लें जरूरी बातें

Gas Stove Safety Tips: दूध उबलकर गैस पर गिर जाते ही क्या आप तुरंत गैस चला देते हैं? अगर हां, तो ये आपकी गलती हो सकती है. यहां जानते हैं दूध उबालकर गैस पर गिर जाए, तो कितनी देर बाद चूल्हा चलाना चाहिए?

दूध उबलकर गैस पर गिर जाए तो कितनी देर बाद जलाएं चूल्हा? जान लें जरूरी बातें
Gas Stove Cleaning Tips : गैस चूल्हे पर गिर जाए, तो कब दोबारा जलाएं?

दूध उबलकर गैस चूल्हे पर फैल जाना बहुत ही आम है. हम में से कई घरों में इस तरह की घटना होती रहती है. लेकिन अक्सर लोगों को देखा जाता है कि वे तुरंत गैस जला देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना सही नहीं माना जाता है. दरअसल, उफना हुआ दूध सिर्फ गैस की सतह पर ही नहीं रहता, बल्कि बर्र के छेद में जाकर अंदरूनी हिस्सों तक भी पहुंच सकता है. ऐसे में ऊपर से चूल्हा साफ दिखाई देने के बावजूद अंदर नमी या दूध मौजूद रह सकते हैं. इसी वजह से दूध गिरने के बाद गैस का इस्तेमाल करने से पहले कुछ जरूरी सावधानियां अपना लेनी चाहिए। यहां जानते हैं दूध उबलकर गैस पर फैल जाए, तो चूल्हा कब जलाना चाहिए और किन बातों का हमें ध्यान रखना चाहिए?

गैस पर दूध गिरने के बाद तुरंत न जलाएं गैस

अगर दूध उफनकर गैस चूल्हे पर फैल जाए, तो तुरंत गैस नहीं जलाना चाहिए. दरअसल, दूध का कुछ हिस्सा बर्नर के छेदों और अंदरूनी हिस्सों तक पहुंच सकता है. ऐसे में सतह साफ दिखने के बावजूद अंदर नमी बनी रहती है. इसी वजह से नमी गैस के सही फ्लो और बर्नर की कार्य क्षमका प्रभावित हो सकती है.

दूध गिरने के बाद करें ये काम

दूध उफनकर अगर गैस पर गिर जाए, तो सबसे पहले गैस बंद कर दें. इसके बाद चूल्हे और बर्नर के आसपास फैले दूध को साफ कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें. अगर दूध काफी ज्यादा  गिरा है, तो बर्नर को निकालकर भी जांच करें. कहीं उसके छेदों में दूध जमा तो नहीं है.

कितनी देर बाद जलाएं गैस?

सफाई के बाद बर्नर को पूरी तरह सूखने का समय देना चाहिए. अगर दूध सिर्फ ऊपर गिरा हो, तो कुछ देर बाद गैस इस्तेमाल की जा सकती है. वहीं, अगर दूध बर्नर के अंदर चला गया हो, तो उसे पूरी तरह सूखने तक इंतजार करना बेहतर माना जाता है.

अगर गैस एक बार में नहीं जल रही है, तो लगातार इग्निशन बटन दबाने या बार-बार माचिस जलाने की गलती न करें. ऐसा करने से गैस जमा हो सकती है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है.

गैस की बदबू आए, तो तुरंत हो जाएं सतर्क

सफाई के बाद अगर गैस जैसी गंध महसूस हो रही है तो चूल्हा जलाने की कोशिश बिल्कुल न करें. ऐसी स्थिति में गैस सप्लाई बंद कर दें और किसी टेक्नीशियन की मदद लें. साथ ही इलेक्ट्रिक स्विच ऑन-ऑफ करने से भी बचें.

ये भी पढ़ें - Gas Stove Cleaning Hacks: एल्युमिनियम फॉयल की मदद से गैस स्टॉव को कैसे गंदा होने से बचाएं? जानिए आसान टिप्स और फायदे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gas Stove, Gas Stove 2 Burner, Gas Stove Burner, Gas Stove Burner Cleaning Tips, Kitchen Hacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com