Gas Stove Cleaning Hacks: खाना बनाते समय गैस स्टॉव का गंदा होना काफी आम बात है. लेकिन अगर इसकी नियमित रूप से सफाई न की जाए तो ये जिद्दी चिकनाई और जले हुए निशानों से भर जाता है, जिससे न सिर्फ इसकी चमक फीकी पड़ती है बल्कि किचन की खूबसूरती कम हो जाती है. अगर आप इसी समस्या का समाधान तलाश रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए हो सकती है. आज हम आपको एल्यूमिनियम फॉयल का ऐसा हैक बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप गैस स्टॉव को गंदा होने से बचा सकते हैं.
क्या है एल्यूमिनियम फॉयल का हैक?
रोज-रोज गैस स्टॉव को गंदा होने से बचाने के लिए एल्युमिनियम फॉयल का ये हैक काफी मददगार साबित हो सकता है. दरअसल, स्टॉव के आसपास की जगहों पर एल्युमिनियम फॉयल बिछाने से तेल और खाने के छींटे सीधे स्टोव पर नहीं गिरतेै. साथ ही गंदी होने पर फॉयल को हटाकर नई फॉयल लगा सकते हैं, जिससे स्टॉव को बार-बार रगड़कर साफ करने की जरूरत कम पड़ सकती है और किचन भी ज्यादा साफ-सुथरा नजर आती है. हालांकि, फॉयल का इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.

गैस स्टॉव पर कैसे करें एल्यूमिनियम फॉयल का इस्तेमाल?
- सबसे पहले गैस स्टॉव को अच्छे से साफ करें. इसके लिए गैस बंद कर दें और स्टॉव को पूरी तरह ठंडा होने दें. इसके बाद उस जमी चिकनाई, खाने के पुराने दाग-धब्बों को कपड़े से अच्छी तरह साफ करें.
- अगर स्टॉव का बर्नर कैप और ग्रिल्स निकल सकते हैं तो निकाल लें. ध्यान रखें कि एल्युमिनियम फॉयल कभी भी बर्नर या गैस निकलने वाली जगहों के पर न लगाएं.
- एल्युमिनियम फॉयल का इतना टुकड़ा लें, जो बर्नर के आसपास मौजूद सुरक्षित हिस्से को कवर कर सके.
- फॉयल को सावधानी से स्टॉव पर लगाएं. यह चेक करें कि कंट्रोल नॉब, बर्नर, वेंट्स या बाकी जरूरी हिस्से को फॉयल कवर न करे. फिर हल्के हाथ से दबाकर सेट कर दें स्टॉव यूज करते वक्त फॉयल न हिले.
- जब फॉयल पर तेल, मसाले या खाने के दाग-धब्बे जम जाएं, तो गैस बंद करें और स्टॉव को ठंडा होने दें. इसके बाद पुरानी फॉयल निकालकर नई फॉयल लगा दें. नई फॉयल लगाने से पहले स्टॉव को भी साफ करें.
ये हैक क्यों है फायदेमंद?
ये हैक उनके लिए बेहद फायदेमंद होता है जो रोजाना बहुत ज्यादा गैस स्टॉव का इस्तेमाल करते हैं. दरअसल, एल्युमिनियम फॉयल की मदद से तेल और खाने के छींटे सीधे स्टॉव तक नहीं पहुंच पाते, जिससे गंदगी कम जमा होती हैै. ऐसे में स्टॉव को रगड़कर साफ करने की जरूरत नहीं पड़ती. साथ ही ज्यादा गंदगी जमाा होने पर फॉयल को आसानी से हटाकर नई लगाई जा सकती है.
यह भी पढ़ें: बाथरूम के फर्श के जिद्दी दाग और साबुन की लेयर मिनटों में होगी साफ, अपनाएं ये आसान क्लीनिंग हैक्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं