विज्ञापन

आज क्या बनाऊं: वेजिटेरियन के लिए परफेक्ट है प्रोटीन रिच चना कबाब रोटी टैकोस, फटाफट नोट करें रेसिपी

Chana Kebab Roti Tacos: अगर आप भी प्रोटीन से भरपूर कुछ घर का बना खाना चाहते हैं, तो आप काले चने से स्वादिष्ट चना कबाब रोटी टैकोस ट्राई कर सकते हैं.

आज क्या बनाऊं: वेजिटेरियन के लिए परफेक्ट है प्रोटीन रिच चना कबाब रोटी टैकोस, फटाफट नोट करें रेसिपी
Chana Kebab Roti Tacos: चना कबाब रोटी टैकोस कैसे बनाएं.

Chana Kebab Roti Tacos: चना को प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है. सबसे अच्छी बात ये कि इसे कई तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है. चने में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचा सकते हैं. अगर आप भी कुछ हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर खाना चाहते हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं क्योंकि, आज हम आपको uditscookbook द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर चना कबाब रोटी टैकोस रेसिपी वीडियो के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप आसानी से ट्राई कर सकते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे बनाएं चना कबाब रोटी टैकोस- (How To Make Chana Kebab Roti Tacos)

सामग्री-

चना रोटी टैकोस-

  • घी- 2 बड़े चम्मच
  • कटा हुआ अदरक- 1/2 छोटा चम्मच
  • कटा हुआ लहसुन- 1 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च- 1
  • धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी- 1/4 छोटा चम्मच
  • हींग- एक चुटकी
  • लाल मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
  • कसूरी मेथी- 1/2 छोटा चम्मच
  • चना मसाला- 1 छोटा चम्मच
  • चाट मसाला- 1/2 छोटा चम्मच
  • पानी- 1/2 कप
  • ताजा पुदीना- 1/2 छोटा चम्मच
  • धनिया- 1 छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • काला नमक- स्वादानुसार

चपाती - 4

लहसुन दही की चटनी-

  • गाढ़ा दही - 5 बड़े चम्मच
  • लहसुन - 1/2 छोटा चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • पिसी हुई चीनी - 1 छोटा चम्मच
  • नींबू का रस - 1 छोटा चम्मच
  • काली मिर्च - 1/4 छोटा चम्मच
  • कटा हुआ हरा धनिया - 1/4 छोटा चम्मच
  • प्याज- 2
  • हरी मिर्च- 1
  • लाल मिर्च पाउडर- स्वादानुसार
  • चाट मसाला- 1/4 छोटा चम्मच

विधि-

  1. इस डिश को बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करें. फिर इसमें अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर अच्छे से भून लें.
  2. अब इसमें सारे मसाले डालें और थोड़ा सा पकने के बाद थोड़ा सा पानी डालें ताकि मसाले जले नहीं.
  3. जब मसाला अच्छे से पक जाए, तो इसमें डालें उबले हुए चने.
  4. चने को मसाले में अच्छे से मिक्स करके इसमें, नमक, काला नमक डालकर क्रेश करेंगे और फ्रेश पुदीना और धनिया डालकर मिक्स कर लें.
  5. अब एक दूसरे कटोरे में दही, कटी लहसुन, धनिया, नमक और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स करें.
  6. अब पैन में बटर के साथ चने की बॉल को रखकर रोटी को रखकर प्रेश करेंगे.
  7. रोटी को दोनों तरफ से अच्छे से गोल्डन होने कर अच्छे से पका लेंगे.
  8. फिर इसमें दही वाली टॉपिंग और प्याज, नींबू, हरी मिर्च वाली मिश्रण भी इसमें डालेंगे.
  9. आपका चना कबाब रोटी टैकोस बनकर तैयार है. 

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: बिना धूप के सिर्फ 10 मिनट में बनाएं हरी मटर का चटपटा अचार, नोट करें रेसिपी

World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com