विज्ञापन

आलू-गोभी पराठा खाकर हो गए हैं बोर? इस सर्दी ट्राई करें मेथी लच्छा पराठा, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का मन करेगा

मेथी और बेसन से तैयार लच्छेदार पराठा अगर आपने अबतक ट्राई नहीं किया है, तो इस सर्दी जरूर ट्राई करें. यहां जानते हैं मेथी और बेसन से लच्छा पराठा बनाने की रेसिपी-

आलू-गोभी पराठा खाकर हो गए हैं बोर? इस सर्दी ट्राई करें मेथी लच्छा पराठा, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का मन करेगा
Methi Laccha Paratha Recipe : मेथी लच्छा पराठा बनाने का तरीका क्या है?

सर्दियों का मौसम आते ही घरों में तरह-तरह के पराठों की खुशबू महकने लगती है. इस सीजन में अक्सर लोग आलू, गोभी, मूली जैसे पराठे बनाकर खाना पसंद करते हैं. लेकिन अगर आप हर सर्दी इस तरह के पराठों को बार-बार खाकर बोर हो गए हैं, तो आप इस सर्दी कुछ नया ट्राई करें. अब आप सोच रहे होंगे कि नया क्या ही खाएं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. घर में पड़ी मेथी से आप कुछ अलग और नया ट्राई कर सकते हैं. मेथी से तैयार लच्छा पराठा बच्चों से लेकर बड़े काफी चाव से खाएंगे. फ्रेश मेथी, लहसुन, प्याज और तिल के फ्लेवर से भरपूर ये पराठा बाहर से एक्स्ट्रा क्रिस्पी और अंदर से बहुत ही स्वादिष्ट बनता है. इच्छी अच्छी बात ये है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है, इसलिए बच्चों के टिफिन, लंच बॉक्स और सर्दियों के ब्रेकफास्ट के लिए ये एक बेहतरीन ऑप्शन है. इस स्पेशल रेसिपी को यूट्यूब चैनल Nilu's Kitchen ने शेयर की है. आप उनके वीडियो से पूरी रेसिपी को अच्छे से देख सकते हैं...

इस तरह तैयार करें खस्ता पराठा के लिए आटा

मेथी लच्छा पराठा बनाने के लिए सबसे पहले 3 कप गेहूं का आटा लें. इसमें 2 चम्मच बेसन, थोड़ा हल्दी पाउडर, स्वादानुसार नमक और 2 चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब पानी की मदद से सेमी सॉफ्ट आटा गूंध लें. आटे पर हल्का तेल लगाकर 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें. इससे पराठे ज्यादा सॉफ्ट और स्वादिष्ट बनेंगे.

मेथी और मसालों से तैयार करें स्पेशल स्टफिंग

ताजी मेथी की पत्तियों को धोकर अच्छी तरह सुखा लें और बारीक काट लें. दूसरी ओर एक बाउल में पिघला हुआ बटर लें और उसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटा लहसुन, सफेद तिल, हरी मिर्च और बारीक कटा प्याज मिलाएं. सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें. यही मिश्रण पराठे में शानदार फ्लेवर जोड़ता है.

ऐसे बनाएं लच्छेदार पराठे

अब आटे की छोटी लोई लेकर रोटी की तरह बेल लें. रोटी के ऊपर तैयार प्याज-लहसुन का मिश्रण फैलाएं और ऊपर से कटी हुई मेथी डालें. इसके बाद थोड़ा नमक छिड़क दें. अब इसके ऊपर एक और पतली रोटी रखकर लंबी-लंबी स्ट्रिप्स में काट लें. इन स्ट्रिप्स को रोल करते हुए लोई का आकार दें. यही ट्रिक पराठे को शानदार लेयर्स और क्रिस्पी टेक्सचर देती है.

तैयार लोई के ऊपर थोड़ा तिल लगाकर पराठा बेल लें. अब गर्म तवे पर रखकर घी लगाते हुए दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें. जैसे-जैसे पराठा सिकेगा, मेथी, तिल, प्याज और लहसुन का स्वाद उसमें समाता जाएगा. यही वजह है कि यह पराठा सामान्य मेथी पराठों से ज्यादा स्वादिष्ट लगता है.

दही और चटनी के साथ करें सर्व

गर्मागर्म मेथी लच्छा पराठे को मक्खन, दही, प्याज और तीखी लाल चटनी के साथ सर्व करें. इसकी कुरकुरी लेयर्स और मेथी की खुशबू ऐसा स्वाद देती हैं कि एक बार खाने के बाद आप इसे बार-बार बनाना चाहेंगे.

ये भी पढ़े - लौकी ना खाने वाले भी रोज किलो-किलो खरीदेंगे, बस एक बार बनाएं लौकी का हेल्‍दी नाश्‍ता- लच्छा पराठा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Methi Lachha Paratha, Methi Lachha Paratha For Winter, Methi Lachha Paratha Recipe, Food, Winter Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com