विज्ञापन

बिना रेत के, सिर्फ 2 मिनट में भूनेंगे काले चने, कुकर वाली इस ट्रिक से बनेंगे बाजार जैसे क्रंची

घर पर ही बनाएं बाजार जैसे क्रंची चने, मुश्किल नहीं है इन्हें भूनना. यहां हम आपको बता रहे हैं बिना रेत के दो मिनट में इन्हें ठीक से भुनने के तरीका

बिना रेत के, सिर्फ 2 मिनट में भूनेंगे काले चने, कुकर वाली इस ट्रिक से बनेंगे बाजार जैसे क्रंची
Market style roasted chana without using sand
Pexels

कभी कभी शाम की चाय के साथ या हल्की भूख लगने पर हमारा कोई स्नैक खाने का मन करता है. आजकल के समय में हर कोई अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहता है और हेल्दी स्नैक खाना चाहता है. ऐसे में आप भूने हुए काले चने खा सकते हैं. इन्हें चबाने में एक अलग ही मजा आता है और ये प्रोटीन से भरपूर होते हैं. हालांकि घर पर चने भूनना आसान नहीं होता. चने भुनने के लिए रेत की जरूरत होती है, तभी ये अच्छेसे भूनते हैं, लेकिन आपको बता दें की एक आसान तरीका और है जिससे चने ठीक से भुनते हैं. ये तरीका है प्रेशर कूकर का. जी हां, आपने सही सुना है. आप प्रेशर कुकर में भी चने भून सकते है वो भी बिना रेत के. तो चलिए, फटाफट जानते हैं ये तरीका.

बेकिंग सोडा डालें 

प्रेशर कुकर में काले चने भुनने के लिए, सबसे पहले कच्चा चना लें, उनमें दो चुटकी के करीब बेकिंग सोडा यानि खानी वाला सोडा डालें. अब चनों में सिर्फ एक चम्मच के करीब पानी डालें और इन्हें अच्छी तरह मिक्स कर लें.  ऐसा करने से बेकिंग सोडा हर चने के ऊपर लग जाता है. दरसल बेकिंग सोडा इस लिए डाला जाता है क्योंकि इससे चने फूल जाते हैं. अब आपको इन्हें लगभग 15 मिनट के लिए ऐसे ही रखना है.

नमक का इस्तेमाल

 प्रेशर कुकर में चने भुनने के लिए आप रेत की जगह नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं लगभग एक कटोरी सादा नमक लें और उसे कूकर की तली पर अच्छी तरह फैला दें अब इसके बाद गैस पर हाई फ्लेम पर लगभग दस मिनट के लिए छोड़ दें नमक अच्छी तरह गर्म हो जाए इसके लिए कूकर पर उल्टा करके ढक्कन लग दें.

जैसे ही नमक तेज गर्म हो जाए तो उसमें काले चने भूनने के लिए डाल दें. सबसे पहले एक करछी की मदद से चनों को नमक के साथ अच्छी तरह मिक्स कर लें क्योंकि चने ठंडे हैं और नमक गर्म है. अब कुकर का ढक्कन लगा लें लेकिन ध्यान रहे इसकी रबर जरूर निकाल दें. अब हाई फ्लेम पर दो मिनट के लिए पका लें. इस दौरान बीच-बीच में कुकर को हैंडल से पकड़कर हिलाते रहें ताकि नमक और चने आपस में मिक्स होते रहें. लगभग दो मिनट में ही चने पूरी तरह भून जाएंगे.

जब चने हल्के से ठंडे हो जाएं तो किसी छलनी की मदद से उन्हें छान लें ताकि सारा नमक और चने अलग हो जाएं. अब आप इन्हें किसी एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- घर पर कैसे बनाएं राजस्थान की पारंपरिक लेस्वा लौंजी की चटनी?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Market Style Roasted Chana At Home Using A Pressure Cooker, Roasted Chana, Roasted Chana At Home Using A Pressure Cooker Without Sand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com