विज्ञापन

घर पर कैसे बनाएं राजस्थान की पारंपरिक लेस्वा लौंजी की चटनी?

राजस्थान और उत्तर भारत के कुछ इलाकों में लेस्वा या गुंदे की चटनी खाई जाती है. यहां हम आपको बता रहे हैं इसे पारंपरिक तरीके से बनाने की रेसिपी.

घर पर कैसे बनाएं राजस्थान की पारंपरिक लेस्वा लौंजी की चटनी?
Leswa Ya Gunde ki Chutney
Instagram

लेस्वा लौंजी एक पारंपरिक राजस्थानी चटनी है. इसे गुंदे की चटनी भी कहा जाता है. आपको बता दें की ये लौंजी साल भर नहीं मिलती बल्कि गर्मियों में केवल 3 महीने मिलती है. इस चटनी को राजस्थान के ग्रामीण इलाकों के साथ साथ शहरी क्षेत्रों में भी खूब बनाया जाता है. इसे बाजरे की रोटी, गरमा गरम पराठे या फिर दाल-बाटी के साथ खाया जाता है.

घर पर लेसवा बनाने के लिए सामग्री:

  • 500 ग्राम लेस्वा
  • 2 बड़े चम्मच सरसों का तेल
  • 1 छोटा चम्मच राई
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 छोटा चम्मच सौंफ
  • 1/2 छोटा चम्मच मेथी दाना
  • 1 चुटकी हींग
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 बड़े चम्मच गुड़
  • 1 बड़ा चम्मच अमचूर पाउडर
  • 1/2 कप पानी

विधि-

  • सबसे पहले ताजे हरे और मुलायम लेस्वा को अच्छी तरह पानी से धोकर साफ करें.
  • इसके बाद इनके डंठल हटाकर इन्हें छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें. 
  • अब एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल गर्म करें. तेल अच्छी तरह गर्म होने पर उसमें राई, जीरा, सौंफ, मेथी दाना  और चुटकीभर हींग डालकर बढ़िया तड़का लगाएं.
  • जैसे ही इन मसलों में खुशबू आने लगे, तब गैस की आंच धीमी करके हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर मसालों को हल्का सा भून लें.

खट्टे मीठे स्वाद के लिए चाशनी ऐसे करें तैयार-

मसाले भून जाने के बाद कटे हुए लेसवा को कड़ाही में डालकर मसालों के साथ अच्छी तरह मिलते हुए कुछ मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक डालें. लौंजी को खट्टा मीठा स्वाद देने के लिए इसमें बारीक कुटा हुआ गुड़ या चीनी मिलाएं. साथ हे खटास के लिए थोड़ा सा अमचूर पाउडर भी डालें. अब जरूरत के अनुसार थोड़ा सा पानी डालकर कड़ाही को ढक दें और इसे धीमी आंच पर करीब 10 से 15 मिनट तक अच्छे से उबलने दें. 

जब लेसवा पूरी तरह नरम हो जाए, गुड़ पूरी तरह पिघल जाए और उसमें मसाले अच्छी तरह समा जाएं, तब गैस बंद कर दें. तैयार लौंजी को कढ़ाही से निकालकर कुछ देर ठंडा होने दें. इसका चटपटा स्वाद हर उम्र के लोगों को पसंद आता है. इसे कांच के बर्तन में रखकर आप कुछ दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- बिना चावल के बनाएं ये खास खीर, इस बार ट्राई करें सेब की खीर की ये आसान रेसिपी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com