Pizza Cups Healthy Recipe For Kids: अगर आपका बच्चा दाल या हेल्दी चीजें खाने से कतराता है, तो यह रेसिपी आपके बहुत काम आने वाली है. अक्सर पैरेंट्स इस बात से परेशान रहते हैं कि बच्चों को पौष्टिक खाना कैसे खिलाएं. ऐसे में यह पिज्जा कप्स एक स्मार्ट और टेस्टी ऑप्शन बन सकते हैं. दिखने में पिज्जा जैसा और स्वाद में भी मजेदार, लेकिन अंदर से पूरी तरह हेल्दी. बच्चे इसे खुशी-खुशी खाएंगे और उन्हें पता भी नहीं चलेगा कि इसमें कितना न्यूट्रिशन (Nutrition) भरा हुआ है.
यह रेसिपी खास है क्योंकि इसमें दाल, दालिया, मखाना जैसी हेल्दी चीजें शामिल हैं. यानी बच्चों को प्रोटीन (Protein), फाइबर (Fibre) और जरूरी न्यूट्रिएंट्स (Nutrients) एक साथ मिल जाते हैं. साथ ही इसका स्वाद इतना अच्छा होता है कि बच्चे बार-बार मांगेंगे.
पिज्जा कप्स बनाने के लिए सामग्री- (Ingredients For Making Pizza Cups)
- एक बाउल दाल
- थोड़ा दालिया
- मुट्ठीभर मखाना
- काली मिर्च स्वादानुसार
- नमक स्वादानुसार
- थोड़ा खट्टापन देने के लिए टमाटर या इमली का पल्प
- कटी हुई सब्जियां (जैसे शिमला मिर्च, कॉर्न, प्याज)
- थोड़ा सा चीज
- टमाटर केचप
पिज्जा कप्स बनाने की विधि- (How To Make Pizza Cups)
- सबसे पहले एक बाउल में दाल, दालिया, मखाना, काली मिर्च और खट्टापन देने वाली चीज डालकर इसे लगभग 30 मिनट के लिए भिगो दें. इससे सभी चीजें नरम हो जाएंगी और आसानी से पीस जाएंगी.
- इसके बाद इस मिश्रण को मिक्सर में डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें. अब इसमें नमक डालकर इसे अच्छे से मिला लें ताकि बैटर तैयार हो जाए.
- अब एक पैन या बेकिंग डिश लें और उसमें इस बैटर को छोटे-छोटे कप्स के आकार में फैलाएं. ऊपर से थोड़ा टमाटर केचप डालें. फिर अपनी पसंद की सब्जियां डालें और हल्का सा चीज ऊपर से छिड़क दें.
- अब इन्हें धीमी आंच पर या ओवन में लगभग 15 से 20 मिनट तक पकाएं. जब ये ऊपर से हल्के सुनहरे हो जाएं, तो समझ लें कि आपके पिज्जा कप्स तैयार हैं.
यह रेसिपी बच्चों के टिफिन के लिए एकदम सही है. यह हेल्दी भी है और स्वादिष्ट भी. साथ ही इसे बनाना भी आसान है और आप इसमें अपनी पसंद के अनुसार बदलाव भी कर सकते हैं.
Watch Video: महिलाओं में हार्ट अटैक का खतरा क्यों बढ़ रहा है?
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं