दिल्ली एनसीआर में इन दिनों हवा की जो हालत है, उसे देखकर किसी की भी सांसें अटक जाएं. सुबह उठकर बाहर देखो तो चारों तरफ धुंध और धुएं का गुबार छाया रहता है. हम बड़े तो किसी तरह मास्क से काम चला लेते हैं, लेकिन दिल तब सबसे ज्यादा घबराता है जब घर के छोटे बच्चों पर नजर पड़ती है. बच्चों के फेफड़े बहुत नाजुक होते हैं और गंदी हवा उन पर सबसे पहले और सबसे गहरा असर डालती है.
बच्चों की सेहत और इस जहरीले प्रदूषण से उन्हें बचाने के तरीकों को लेकर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलम मोहन ने बहुत ही काम की बातें शेयर की हैं. आइए जानते हैं कि इस मौसम में आप अपने बच्चों की सेहत का ख्याल कैसे रख सकते हैं.
डॉ. नीलम मोहन ने बताया जब हवा में प्रदूषण का लेवल बहुत ज्यादा बढ़ जाए, तो बच्चों को सुबह या शाम के वक्त पार्क में खेलने भेजने से बिल्कुल बचें. इस दौरान हवा में खतरनाक प्रदूषक कण सबसे ज्यादा तैरते हैं. अगर बहुत जरूरी न हो, तो बच्चों को घर के अंदर ही इंडोर गेम्स खेलने की सलाह दी जाती है.
यहां देखें वीडियो-
प्रदूषण से बच्चों के शरीर में होने वाले नुकसान-
- फेफड़ों- प्रदूषण का असर बच्चों के फेफड़ों पर सबसे ज्यादा होता है.
- दिमाग- सीखने, ध्यान लगाने और याददाश्त पर असर.
- पेट पर- पाचन और भूख पर असर
- लिवर- शरीर में सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से फैटी लिवर होता है, जिससे आगे चलकर डायबिटीज और दिल की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है.
माता-पिता किन बातों का रखें ध्यान-
1. रोज़ AQI चेक करें
2. बाहर प्रदूषण ज़्यादा हो तो घर के अंदर ही खेल-कूद कराएं.
3. घर के अंदर का प्रदूषण कम करें धूम्रपान, अगरबत्ती, धूप, मच्छर भगाने वाली कॉइल से दूर रहें.
4. भारी ट्रैफिक वाली सड़कों से बचें.
5. बैलेंस डाइट दें - सब्ज़ियां, फल, बीज, मेवे, साबुत अनाज, दालें जिनमें एंटीऑक्सीडेंट हों.
6. पानी- पानी न भूलें, बच्चों को खूब पानी पिलाएं.
ये भी पढ़ें- गले के दर्द और खराश से हैं परेशान? अपनाएं ये 4 आसान घरेलू उपाय, झट से मिलेगा आराम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं