विज्ञापन

राज्यसभा की 27 और विधान परिषद की 17 सीटों के लिए 18 जून को होंगे चुनाव, अधिसूचना जारी

दस राज्यों की 24 राज्य सभा सीटों के द्विवार्षिक चुनाव होने हैं. वहीं महाराष्ट्र, तमिलनाडु और ओडिशा में एक-एक राज्य सभा सीट पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी की गई है.

राज्यसभा की 27 और विधान परिषद की 17 सीटों के लिए 18 जून को होंगे चुनाव, अधिसूचना जारी
चुनाव आयोग ने आज ही अधिसूचना जारी की है.
  • चुनाव आयोग ने 27 राज्यसभा सीटों और 17 विधान परिषद की सीटों पर चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है
  • नामांकन आज से शुरू होकर आठ जून को दोपहर तीन बजे तक स्वीकार किए जाएंगे
  • नामांकन की जांच नौ जून को होगी और नामांकन वापसी की अंतिम तारीख 11 जून निर्धारित की गई है

चुनाव आयोग ने 27 राज्यसभा सीटों और 17 विधान परिषद की सीटों पर चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. आज से ही नामांकन 11 बजे से शुरू हो गए हैं और नामांकन की आखिरी तारीख 8 जून को 3 बजे रतक खी गई है. नामांकन की स्क्रूटनी 9 जून को होगी. नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 11 जून होगी. सभी जगह चुनाव 18 जून को शाम 4 बजे तक होंगे और उसी दिन मतगणना भी होगी.

Latest and Breaking News on NDTV

दस राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के द्विवार्षिक चुनाव होने हैं. वहीं महाराष्ट्र, तमिलनाडु और ओडिशा में एक-एक राज्यसभा सीट पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी की गई है. इस तरह से 27 राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं. वहीं बिहार के 9 विधान परिषद सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव होंगे और 1 सीट विधान परिषद सीट पर उपचुनाव होगा. साथ ही कर्नाटक की 7 विधान परिषद सीटों पर भी द्विवार्षिक चुनाव कराने के लिए ये अधिसूचना जारी की गई है.

ये भी पढ़ें-

राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने कसी कमर, कुछ राज्यों में क्रॉस वोटिंग पर नजरें

लेखक के बारे में
img
विजय शंकर पांडेय
चीफ सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajyasabha Seats Election Notification, MLC Seats Election Notification, Election Commision Election Notification
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com