विज्ञापन

मुजफ्फरपुरः शूटर गोविंद मर्डर केस में नया मोड़, कौन है बाबुल चौधरी जिसने ली हत्या की जिम्मेदारी

वायरल ऑडियो में बाबुल यह कहता सुनाई पड़ रहा है कि मुझे मुजफ्फरपुर पुलिस से किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है. पुलिस मुझे जो कहेगी, मैं वो करूंगा. लेकिन गोविंद शर्मा मेरे ठेकेदारी और जमीन के काम में अड़चन लगा रहा था. वह मेरी हत्या की साजिश रच रहा था

मुजफ्फरपुरः शूटर गोविंद मर्डर केस में नया मोड़, कौन है बाबुल चौधरी जिसने ली हत्या की जिम्मेदारी
बिहार के कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की हत्या की जिम्मेदारी बाबुल चौधरी ने ली है.
  • बाबुल चौधरी ने एक ऑडियो वायरल कर गोविंद की हत्या की जिम्मेदारी ली है. गोविंद शंभू-मंटू गिरोह का शार्प शूटर था.
  • गोविंद को बीती रात मुजफ्फरपुर के आईकॉन अपार्टमेंट में गोलियों से भून दिया गया था.
  • बाबुल चौधरी ने कहा कि गोविंद मुझे मरवाना चाहता था, यदि मैं उसे नहीं मारता तो वो मुझे मार देता.
मुजफ्फरपुर:

Shooter Govind Sharma Murder Case: बिहार के कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की हत्या के मामले में नया मोड़ आया है. पुलिस अभी इस मामले की छानबीन कर ही रही है. इस बीच बाबुल चौधरी नामक एक शख्स ने गोविंद की हत्या की जिम्मेदारी ली है. बाबुल चौधरी ने एक ऑडियो वायरल कर गोविंद की हत्या की जिम्मेदारी ली है. गोविंद शंभू-मंटू गिरोह का शार्प शूटर था. मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार, प्रॉपटी डीलर आशुतोष शाही की हत्या सहित कई अन्य आपराधिक मामलों का वह आरोपी था. बीती रात उसे आईकॉन अपार्टमेंट में गोलियों से भून दिया गया था.  

महज 12 घंटे में आया नया मोड़

रविवार की देर रात मिठनपुरा थाना क्षेत्र के छोटी कल्याणी से अमर सिनेमा हॉल की तरफ जाने वाली सड़क पर स्थित आइकॉन अपार्टमेंट में घुसकर कुख्यात शंभू-मंटू गिरोह के शार्प शूटर गोविंद शर्मा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. अब उस मामले में घटना के महज 12 घंटे के अंदर नया मोड़ आ गया है. बाबुल चौधरी नामक एक व्यक्ति ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है. 

कौन है बाबुल चौधरी, जिसने ली गोविंद की हत्या की जिम्मेदारी

मिली जानकारी के अनुसार बाबुल चौधरी मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना क्षेत्र के तुर्की छाजन गांव का रहने वाला है. उसके द्वारा सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल कर यह कहा जा रहा है कि रविवार की देर रात जो गोविंद शर्मा की हत्या हुई है, उसकी हत्या मेरे द्वारा किया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

मैं गोविंद तो नहीं मारता तो वो मुझे मार देताः बाबुल चौधरी

वायरल ऑडियो में बाबुल यह कहता सुनाई पड़ रहा है कि मुझे मुजफ्फरपुर पुलिस से किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है. पुलिस मुझे जो कहेगी, मैं वो करूंगा. लेकिन गोविंद शर्मा मेरे ठेकेदारी और जमीन के काम में अड़चन लगा रहा था. वह मेरी हत्या की साजिश रच रहा था. अगर मैं उसकी हत्या नहीं करता तो वह मेरी हत्या कर देता, इसलिए मैंने उसकी हत्या की. 

ऑडियो से बदली जांच की दिशा

अब इस पूरे घटनाक्रम का ऑडियो सामने आने के बाद पुलिस की जांच बदल गई है. पुलिस अब इस वायरल ऑडियो की जांच में जुट गई है. पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि क्या वाकई बाबुल चौधरी के द्वारा गोविंद शर्मा की हत्या की गई थी? क्या गोविंद शर्मा बाबुल चौधरी की हत्या करना चाहता था तो कई सारे बिंदुओं पर अब पुलिस की जांच बदल गई है. 

लेकिन सवाल यह उठता है की क्या वाकई बाबुल चौधरी के द्वारा गोविंद शर्मा की हत्या की गई है या फिर जांच की दिशा को गलत रास्ते पर ले जाने की पूरी यह साजिश है? यह तो पुलिस जांच के बाद भी पूरा मामला सामने आ पाएगा.

SSP बोले- पुलिस सभी बिदुओं पर कर रही जांच

इस ऑडियो के सामने आने के बाद मुजफ्फरपुर के SSP कांतेश कुमार मिश्रा के द्वारा बताया गया कि सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हुई है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जांच के बाद भी पूरा मामला सामने आ पाएगा.

यह भी पढ़ें - बिहार के कुख्यात शार्प शूटर गोविंद शर्मा की हत्या, मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर पर AK-47 से बरसाई थी गोलियां

लेखक के बारे में
img
Mani Bhushan Sharma
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Govind Sharma Murder, Govind Sharma Murder Case, Bihar Govind Sharma, Bihar Police, Babul Chaudhary
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com