LPG Gas Crisis And Ready To Eat Foods: एलपीजी की बढ़ती कीमतों और अनिश्चित सप्लाई के बीच अब कई घरों में किचन की आदतें बदल रही हैं. लोग समय और गैस दोनों बचाने के लिए रेडी-टू-ईट और इंस्टेंट फूड्स की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं. ये फूड्स मिनटों में तैयार हो जाते हैं और झंझट भी कम करते हैं. लेकिन सवाल यह है कि क्या यह सुविधा आपकी सेहत के लिए सही है? एक्सपर्ट मानते हैं कि अगर इनका ज्यादा इस्तेमाल किया जाए तो यह धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसलिए जरूरी है कि इन्हें समझदारी से इस्तेमाल किया जाए और हेल्दी बनाने के तरीके अपनाए जाएं.
क्यों बढ़ रहा है इंस्टेंट फूड का ट्रेंड?
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास खाना बनाने का समय कम होता जा रहा है. ऊपर से गैस की चिंता इस ट्रेंड को और बढ़ा रही है. नूडल्स, सूप, पास्ता और फ्रोजन मील अब हर घर का हिस्सा बनते जा रहे हैं. लेकिन यह केवल आसान विकल्प है, स्थायी समाधान नहीं.
सेहत पर क्या असर पड़ता है?
रेडी-टू-ईट फूड्स में अक्सर नमक, चीनी और प्रिजर्वेटिव ज्यादा होते हैं. इनका ज्यादा सेवन मोटापा, फैटी लिवर और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है. इसके अलावा पाचन से जुड़ी समस्याएं और कमजोरी भी महसूस हो सकती है क्योंकि इनमें पोषण कम होता है.
ऐसे बनाएं इसे हेल्दी
अगर आप इंस्टेंट फूड खा रहे हैं तो उसमें ताजी सब्जियां जरूर मिलाएं. जैसे गाजर, मटर या शिमला मिर्च डालकर पोषण बढ़ाया जा सकता है. प्रोटीन के लिए उबले अंडे, पनीर या टोफू शामिल करें. इससे खाना ज्यादा संतुलित बनता है. पैकेट के मसाले का पूरा इस्तेमाल न करें. उसमें नमक ज्यादा होता है. आप स्वाद के लिए नींबू, हरा धनिया या घर के मसाले डाल सकते हैं.
घर पर तैयार करें स्मार्ट ऑप्शनस्
आप चाहें तो इंस्टेंट मिक्स घर पर भी बना सकते हैं. सूजी उपमा मिक्स या सत्तू ड्रिंक पहले से तैयार कर एयरटाइट डिब्बे में रख सकते हैं. दाल, राजमा या छोले उबालकर फ्रीजर में स्टोर करना भी अच्छा विकल्प है.
पैकेट खरीदते समय रखें ध्यान
हमेशा न्यूट्रिशन लेबल पढ़ें. कम सोडियम और कम चीनी वाले प्रोडक्ट चुनें. साबुत अनाज वाले विकल्प बेहतर होते हैं. साथ ही FSSAI लोगो और पैकिंग की स्थिति जरूर जांचें.
समझदारी से करें चुनाव
गैस बचाना जरूरी है, लेकिन सेहत से समझौता नहीं. थोड़ी सी सावधानी से आप इंस्टेंट फूड को भी हेल्दी बना सकते हैं. याद रखें, सही चुनाव ही आपको फिट और सुरक्षित रख सकता है.
Watch Video: कैसे बनाएं अचारी आलू टिक्का रेसिपी | How To Make Achari Aloo Tikka
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं