विज्ञापन

तरबूज से बना चावल? ‘वॉटरमेलन राइस’(Watermelon Rice) का नया ट्विस्ट, स्वाद भी और सेहत भी, जानें बनाने की आसान रेसिपी

Watermelon Rice Recipe: आपने पुलाव, फ्राइड राइस और जीरा राइस तो कई बार खाए होंगे, लेकिन क्या आपने कभी तरबूज के साथ चावल खाए हैं. सुनने में यह थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन ‘वॉटरमेलन राइस’ इन दिनों एक नया और दिलचस्प फ्यूजन डिश बनकर सामने आ रहा है.

तरबूज से बना चावल? ‘वॉटरमेलन राइस’(Watermelon Rice) का नया ट्विस्ट, स्वाद भी और सेहत भी, जानें बनाने की आसान रेसिपी
Watermelon Rice Recipe
AI

Watermelon Rice Recipe: आपने पुलाव, फ्राइड राइस और जीरा राइस तो कई बार खाए होंगे, लेकिन क्या आपने कभी तरबूज के साथ चावल खाए हैं. सुनने में यह थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन ‘वॉटरमेलन राइस' इन दिनों एक नया और दिलचस्प फ्यूजन डिश बनकर सामने आ रहा है. यह डिश स्वाद में हल्की है और देखने में भी काफी अलग लगती है. खास बात यह है कि इसमें बहुत ज्यादा मसाले नहीं होते, जिससे इसका नैचुरल फ्लेवर बना रहता है. जो लोग कुछ नया और हेल्दी ट्राय करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प बन सकता है.

क्या है वॉटरमेलन राइस? (What Is Watermelon Rice)

वॉटरमेलन राइस एक सिंपल लेकिन यूनिक डिश है, जिसमें पके हुए चावल को तरबूज और अनानास के साथ मिलाया जाता है. इसमें फ्लेवर को ज्यादा भारी नहीं रखा जाता, ताकि इसका स्वाद हल्का और ताजगी भरा रहे. यह डिश खासतौर पर करी के साथ अच्छी लगती है और खाने में एक नया अनुभव देती है.

कौन-कौन सी चीजें डाली जाती हैं? (Ingredients For Making Watermelon Rice)

इस डिश की सबसे खास बात इसकी सादगी है. इसमें बहुत ज्यादा मसाले नहीं डाले जाते. इसमें इस्तेमाल होता है:

  • 1 कप पके हुए चावल
  • 1 कप तरबूज के छोटे टुकड़े
  • 1/2 कप अनानास के टुकड़े
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स
  • नमक स्वाद अनुसार

तड़के के लिए,

  • 1 छोटा चम्मच कद्दू के बीज
  • 1 छोटा चम्मच प्याज के बीज
  • 1 छोटा चम्मच तेल

वॉटरमेलन राइस बनाने की विधि- (How To Make Water Melon Rice)

  1. सबसे पहले चावल को पकाकर ठंडा कर लें.
  2. अब एक बाउल में चावल डालें और उसमें तरबूज और अनानास के टुकड़े मिला दें.
  3. इसके बाद इसमें जीरा पाउडर, चिली फ्लेक्स और नमक डालकर हल्के हाथ से मिक्स करें.
  4. अब एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें कद्दू के बीज और प्याज के बीज डालकर हल्का सा तड़का तैयार करें. इस तड़के को तैयार चावल के ऊपर डाल दें और अच्छे से मिलाएं.

 कद्दू के बीज और प्याज के बीज का तड़का डिश में हल्का क्रंच और अलग फ्लेवर जोड़ता है, जिससे हर बाइट में नया स्वाद मिलता है. वॉटरमेलन राइस में कम मसाले होते हैं, इसलिए यह डिश पेट के लिए भी हल्की रहती है. अगर आप रोज एक जैसा खाना खाकर बोर हो चुके हैं, तो यह डिश आपके लिए एकदम सही है. इसका स्वाद थोड़ा अलग जरूर है, लेकिन एक बार ट्राय करने के बाद यह आपको पसंद आ सकती है. 

Watch Video: History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com