Low Sugar Breakfast: आज के समय में ज्यादातर लोग अपनी डाइट में शुगर कम करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सबसे बड़ा चैलेंज नाश्ते में आता है. सुबह के कई फूड्स जैसे सीरियल, ब्रेड या मीठे स्नैक्स छिपी हुई शुगर से भरपूर होते हैं. ऐसे में सही ब्रेकफास्ट चुनना बेहद जरूरी हो जाता है. अगर आपका नाश्ता कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स का सही बैलेंस रखता है, तो यह न सिर्फ ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है बल्कि लंबे समय तक ऊर्जा भी देता है और बार-बार भूख लगने से भी बचाता है.
ये 8 लो शुगर ब्रेकफास्ट शुगर कंट्रोल करने में कर सकते हैं आपकी मदद- (Low Sugar Breakfasts For Blood Sugar Control)
वेजी ऑमलेट और रसभरी (Veggie Omelete with Cheese and Raspberries)
अंडे में अपनी पसंद की सब्जियां मिलाकर ऑमलेट बनाएं और ऊपर थोड़ा चीज डालें. साथ में रसभरी लें. यह कॉम्बिनेशन प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है.
पीनट बटर टोस्ट और केला (Peanut Butter and Banana)
होल ग्रेन ब्रेड पर पीनट बटर लगाएं और ऊपर थोड़ा दालचीनी डालें. साथ में आधा केला खाएं. इससे हल्की मिठास मिलती है और शुगर तेजी से नहीं बढ़ती.

Unsplash
नाशपाती और पनीर टोस्ट (Pear and Paneer Toast)
टोस्ट पर पनीर और दालचीनी का मिश्रण लगाएं. ऊपर नाशपाती के स्लाइस डालें. यह स्वाद और सेहत दोनों के लिए अच्छा है.
ब्लूबेरी योगर्ट पारफेट (Blueberry Parfait)
सादा ग्रीक योगर्ट में ब्लूबेरी और बादाम मिलाएं. यह नाश्ता फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है और पेट लंबे समय तक भरा रखता है.
ओट्स, नट बटर और बेरीज (Oatmeal with Nut butter and Berries)
बिना चीनी वाले ओट्स बनाएं और उसमें नट बटर और बेरीज मिलाएं. यह धीरे-धीरे पचता है और ब्लड शुगर को संतुलित रखता है.
एवोकाडो स्मूदी ( Avacado smoothie)
एवोकाडो, थोड़ा केला और बिना चीनी वाला बादाम दूध मिलाकर स्मूदी बनाएं. यह हेल्दी फैट्स और पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है.
यह भी पढ़े: Healthy Mango Rice Ice Cream Recipe: बिना क्रीम के बनाएं ठंडी-ठंडी हेल्दी आम की आइसक्रीम
एग्स, सब्जियां और टोस्ट ( Eggs, Vegetables and Toast)
स्क्रैम्बल्ड एग्स में सब्जियां मिलाकर खाएं और साथ में होल ग्रेन टोस्ट लें. यह एक संतुलित और आसान नाश्ता है.
एवोकाडो टोस्ट ( Avacado Toast)
मैश किया हुआ एवोकाडो और टमाटर होल ग्रेन टोस्ट पर लगाएं. यह स्वादिष्ट होने के साथ दिल के लिए भी फायदेमंद माना जाता है.
क्यों जरूरी है शुगर कम करना?
ज्यादा शुगर वाले फूड्स तुरंत एनर्जी देते हैं लेकिन जल्दी थकान भी ला सकते हैं. इससे बार-बार भूख लगती है और ओवरईटिंग का खतरा बढ़ता है. लंबे समय में यह वजन बढ़ाने के साथ डायबिटीज और दिल की बीमारियों का जोखिम भी बढ़ा सकता है.
एक दिन में महिलाओं और पुरुषों को कितना ऐडेड शुगर लेना चाहिए?
एक दिन में पुरुषों को करीब 36 ग्राम और महिलाओं को 25 ग्राम से ज्यादा ऐडेड शुगर नहीं लेनी चाहिए.
अगर आप सुबह हेल्दी और बैलेंस्ड नाश्ता चुनते हैं, तो आप अपने ब्लड शुगर को बेहतर तरीके से कंट्रोल कर सकते हैं और दिनभर एक्टिव और एनर्जेटिक बने रह सकते हैं. ये छोटे-छोटे बदलाव आपकी सेहत पर बड़ा असर डाल सकते हैं.
Watch Video: कैसे बनाएं गाजर मटर पुलाव रेसिपी| How To Make Gajar Matar Pulao
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं