विज्ञापन

बदलते मौसम के हिसाब से किस दिन क्या खाएं और क्या नहीं?

इस हफ्ते कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज? मौसम के हिसाब से बदलिए अपनी थाली, जानिए किस दिन क्या खाएं और क्या नहीं?

बदलते मौसम के हिसाब से किस दिन क्या खाएं और क्या नहीं?
​Weather Updated: दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी गर्मी में क्या खाएं और क्या नहीं.
NDTV

दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है.  अगस्त के इस महीने में कभी तेज धूप तो कभी अचानक बादलों की आवाजाही के बीच उमस भरी गर्मी लोगों को खूब परेशान कर रही है. दिन के वक्त तापमान करीब 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, तो वहीं नमी (humidity) ज्यादा होने की वजह से चिपचिपा पसीना भी खूब निकल रहा है. ऐसे में यह सवाल आम हो जाता है कि इस बदलते और उमस भरे मौसम में आखिर सेहतमंद रहने के लिए किस दिन क्या खाना चाहिए?
  
​अगर आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि मौसम के हिसाब से अपनी डाइट कैसी रखें, तो यह आर्टिकल आपके लिए है. आइए जानते हैं कि इस पूरे हफ्ते दिल्ली-एनसीआर का मौसम कैसा रहेगा और इसके हिसाब से आपको अपनी थाली में किन चीजों को जगह देनी चाहिए.

Latest and Breaking News on NDTV

मौसम के हिसाब से कैसे रखें अपनी डाइट-

मंगलवार- आज मंगलवार है और मौसम में काफी बदलाव देखा जा रहा है. सुबह से धूप तो दिन में बादल. 

  • ​क्या खाएं- आज अपनी डाइट में खीरा और ककड़ी नारियल पानी भरपूर चीजें शामिल करें. 
  • रात के वक्त डिनर हल्का रखें, जैसे मूंग दाल की खिचड़ी या उबली हुई सब्जियां.  

​बुधवार- ​हफ्ते के बीच में यानी बुधवार तक आते-आते काम की थकान साफ दिखने लगती है. इस दिन मौसम में हल्के बादलों के साथ उम बनी रह सकती है.  ​

  • क्या खाएं- आज के दिन लंच में दही-रायता और मिस्सी रोटी का कॉम्बिनेशन बेस्ट रहेगा. 
  • शाम को स्नैक्स में तली-भुनी चीजें खाने के बजाय भुने हुए मखाने या नारियल पानी पिएं. इससे शरीर को तुरंत एनर्जी मिलेगी और पेट भी हल्का रहेगा.

गुरुवार- ​गुरुवार का दिन ऐसा होता है जब हमें सुस्ती घेरने लगती है. इस चिपचिपे मौसम में ज्यादा तला-भुना खाने से एसिडिटी या पेट भारी होने की समस्या हो सकती है.

  • ​क्या खाएं- खाने में अंकुरित अनाज (sprouts) या काले चने का सलाद लें. दोपहर के खाने में पनीर भुर्जी या सोयाबीन की हल्की सब्जी के साथ एक कटोरी दाल खाएं. यह आपको पूरे दिन एनर्जेटिक रखेगा.

​शुक्रवार- ​शुक्रवार आते ही हफ्ते के अंत का अहसास होने लगता है और चेहरे पर एक अलग ही खुशी होती है. लेकिन मौसम की उमस अभी भी आपका पीछा नहीं छोड़ेगी.  

  • ​क्या खाएं- आज के दिन खाने में दाल-चवल और साथ में सलाद का सेवन सबसे बढ़िया है. चावल आसानी से पच जाते हैं और रात के खाने में सूप या ग्रील्ड सब्जियां ट्राई कर सकते हैं. खाने के बाद सौंफ और मिश्री का पानी पीने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है.

​शनिवार और रविवार- वीकेंड  ​वीकेंड का मतलब होता है आराम और कुछ अच्छा खाने का मन. लेकिन मौसम के मिजाज में थोड़ा बदलाव नजर आएगा क्योंकि इस दिन हल्की बारिश हो सकती है. इसलिए बाहर का मसालेदार और ऑयली जंक फूड खाने का मन करें तो इससे बचें. 

  • क्या खाएं- शनिवार की शाम को घर पर ही बेसन का चीला या इडली बना सकते हैं. संडे के दिन अगर कुछ स्पेशल खाने का मन है, तो घर पर ही कम तेल में पास्ता या पनीर टिक्का बना लें. साथ ही, पुदीने की छाछ या शिकंजी पीना न भूलें ताकि शरीर को सेहतमंद रख सकें. 

​इस मौसम में इन बातों का भी रखें खास ख्याल-

  • ​पानी खूब पिएं- भले ही आपको ज्यादा प्यास न लगे, लेकिन दिनभर में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं.
  • ​बासी खाने से बचें- इस मौसम में खाना बहुत जल्दी खराब होता है, इसलिए हमेशा ताजा बना हुआ खाना ही खाएं.  
  • स्ट्रीट फूड से दूरी- चाट-पकौड़ी या कटे हुए फल खुले में खाने से पेट का संक्रमण हो सकता है, इसलिए घर का बना साफ-सुथरा खाना ही प्राथमिकता दें.

ये भी पढ़ें- मीलों का सफर तय कर आपकी थाली तक कैसे पहुंची बिरयानी, जानें Biryani का दिलचस्प इतिहास

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weather Udpate, Weather Delhi 10 Days, Weather Toady, Monsoon Diet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com