विज्ञापन

Healthy Mango Rice Ice Cream Recipe: बिना क्रीम के बनाएं ठंडी-ठंडी हेल्दी आम की आइसक्रीम

Healthy Mango Rice Ice Cream Recipe: गर्मियों में कुछ ठंडा और मीठा खाने का मन हर किसी का करता है. ऐसे में आम और चावल से बनी आइसक्रीम एक बढ़िया ऑप्शन है. ये आइसक्रीम न सिर्फ स्वाद में बढ़िया है बल्कि सेहत को भी कई फायदे पहुंचाती है.

Healthy Mango Rice Ice Cream Recipe: बिना क्रीम के बनाएं ठंडी-ठंडी हेल्दी आम की आइसक्रीम
Healthy Mango Rice Ice Cream Recipe
Unsplash

Healthy Mango Rice Ice Cream Recipe: गर्मियों के मौसम में ठंडा और मीठा खाने की इच्छा लगभग हर किसी को होती है. ऐसे में अगर कुछ ऐसा मिल जाए जो स्वादिष्ट होने के साथ हेल्दी भी हो, तो बात ही अलग हो जाती है. आम का सीजन आते ही हर घर में अलग-अलग तरह की डिश बनती हैं. लेकिन बाजार की आइसक्रीम में ज्यादा चीनी और क्रीम होती है, जो सेहत के लिए भारी पड़ सकती है. ऐसे में घर पर बनी मैंगो राइस आइसक्रीम एक शानदार विकल्प बनकर सामने आती है, जो स्वाद और सेहत दोनों का सही संतुलन देती है.

क्यों खास है मैंगो राइस आइसक्रीम?

यह आइसक्रीम बिना हैवी क्रीम और बिना मशीन के आसानी से बनाई जा सकती है. इसमें पके आम की नेचुरल मिठास होती है, जिससे अलग से ज्यादा चीनी डालने की जरूरत नहीं पड़ती. पका हुआ चावल इसे एक स्मूद और क्रीमी टेक्सचर देता है, जो इसे खास बनाता है. दूध इसमें हल्की क्रीमीनेस और जरूरी पोषक तत्व जोड़ता है. यही कारण है कि यह डेजर्ट हल्का, स्वादिष्ट और हेल्दी माना जाता है.

मैंगो राइस आइसक्रीम बनाने के लिए जरूरी सामग्री- (Ingredients For Making Mango Rice Icecream)

  • पके आम के टुकड़े- 2 कप
  • पका हुआ चावल- 1 कप
  • ठंडा दूध- 1 कप
  • शहद या गुड़ पाउडर- 2 बड़े चम्मच
  • वनीला एसेंस- आधा छोटा चम्मच
  • कटे पिस्ता या बादाम- 2 बड़े चम्मच

यह भी पढ़ें- Ragi Avocado Cheela Recipe: घर पर बनाएं कैल्शियम, फाइबर, हेल्दी फैट और विटामिन्स से भरपूर हेल्दी नाश्ता

मैंगो राइस आइसक्रीम बनाने का आसान तरीका- (How To Make Mango Rice Ice Cream Recipe)

  1. सबसे पहले आम के टुकड़े, चावल, ठंडा दूध, शहद और वनीला एसेंस को ब्लेंडर में डालें.
  2. अब इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें जब तक मिश्रण पूरी तरह स्मूद और क्रीमी न हो जाए. ध्यान रखें कि इसमें चावल के दाने दिखाई न दें.
  3. अब मिश्रण को चखें और जरूरत के अनुसार मिठास बढ़ा सकते हैं.
  4. इसके बाद तैयार मिश्रण को एक फ्रीजर-सेफ कंटेनर में डालें और ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डाल दें. कंटेनर को ढककर 5 से 6 घंटे के लिए फ्रीजर में सेट होने दें.
  5. सर्व करने से पहले इसे कुछ मिनट बाहर रखें ताकि यह हल्की सॉफ्ट हो जाए.

मैंगो राइस आइसक्रीम खाने के फायदे ( Benefits Of Eating Mango Rice Ice Cream)

यह आइसक्रीम एक हल्का और पोषण से भरपूर विकल्प है. इसमें लगभग 140 से 160 कैलोरी मिलती है. आम से विटामिन ए और सी (Vitamin A And Vitamin C) मिलता है, जो इम्युनिटी (Immunity) के लिए अच्छा होता है. दूध से कैल्शियम (Calcium) और प्रोटीन (Protein) मिलता है, जबकि चावल इसे भरपेट और संतुलित बनाता है. यह बच्चों और बड़ों दोनों के लिए बेहतर डेजर्ट (Dessert) ऑप्शन बन सकता है.

इस आइसक्रीम को एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रीजर में एक हफ्ते तक स्टोर किया जा सकता है.यह आसान और हेल्दी रेसिपी गर्मियों में ठंडक और स्वाद दोनों देने का एक बेहतरीन तरीका है.

Watch Video: कैसे बनाएं अचारी आलू टिक्का रेसिपी | How To Make Achari Aloo Tikka

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com