विज्ञापन

फैटी लिवर किन लोगों को सबसे ज्यादा होता है? डॉ. सरीन ने बताए 5 बड़े कारण

क्या आपको फैटी लिवर का खतरा है? लिवर विशेषज्ञ Dr. S.K. Sarin से जानिए मोटापा, डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल और अन्य कौन-सी स्थितियां फैटी लिवर के जोखिम को बढ़ाती हैं.

फैटी लिवर किन लोगों को सबसे ज्यादा होता है? डॉ. सरीन ने बताए 5 बड़े कारण
हाई कोलेस्ट्रॉल, मोटापा या डायबिटीज? इन लोगों को होता है फैटी लिवर का सबसे ज्यादा खतरा
NDTV

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और खानपान की खराब आदतों की वजह से फैटी लिवर की समस्या बहुत तेजी से बढ़ रही है. लेकिन सवाल यह उठता है कि किन लोगों को फैटी लिवर का खतरा सबसे ज्यादा होता है? देश के जाने-माने लिवर विशेषज्ञ डॉ. एस. के. सरीन ने उन प्रमुख लक्षणों और स्थितियों के बारे मे बताया है, जिनसे यह समझा जा सकता है कि शरीर में फैटी लिवर विकसित हो रहा है.

डॉ. सरीन के अनुसार, जब लिवर में अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल और फैट जमा होने लगता है, तो वह खून में फैलने लगता है. अगर किसी व्यक्ति में नीचे दी गई स्वास्थ्य समस्याएं दिख रही हैं, तो उन्हें तुरंत सतर्क हो जाना चाहिये.

1. हाई कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स : जिन लोगों के ब्लड टेस्ट मे कोलेस्ट्रॉल या ट्राइग्लिसराइड्स का लेवल बढ़ा हुआ आता है, उनमें फैटी लिवर होने की संभावना बहुत अधिक होती है. लिवर शरीर का मेटाबॉलिक सेंटर है और अतिरिक्त फैट सबसे पहले यहीं जमा होता है.

2. ओवरवेट या मोटापा (Obesity) : अगर आपका वजन तय मानक या बॉडी मास इंडेक्स (BMI) के फारमूले के हिसाब से ज्यादा है, तो लिवर के आसपास चर्बी जमने का रिस्क कई गुना बढ़ जाता है. पेट के आसपास बढ़ती चर्बी इसका बड़ा संकेत मानी जाती है.

3. डायबिटीज के मरीज : डायबिटीज या इंसुलिन रेजिस्टेंस से जूझ रहे लोगों में फैटी लिवर का खतरा सबसे आम देखा गया है. डॉ. सरीन के मुताबिक, डायबिटीज के ज्यादातर मरीजों मे लिवर से जुड़ी यह समस्या करीब-करीब देखने को मिलती है.

Latest and Breaking News on NDTV

4. हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज : जिन लोगों को हाई बीपी या दिल से जुड़ी बीमारियां हैं, उनका मेटाबॉलिज्म भी प्रभावित होता है. यह स्थिति धीरे-धीरे लिवर पर दबाव डालती है और फैटी लिवर का कारण बन सकती है.

5. गॉलब्लैडर स्टोन और अन्य गंभीर समस्याएं : जिन लोगों को पित्त की थैली (गॉलब्लेडर) में पथरी की शिकायत रहती है या परिवार में कैंसर का इतिहास रहा है, उन्हें भी अपने लिवर की सेहत को लेकर खास सावधानी बरतनी चाहिए.

स्क्रीनिंग और जांच है बेहद जरूरी

डॉक्टर सरीन सलाह देते हैं कि अगर आप इनमें से किसी भी कैटेगरी में आते हैं, तो आपको बिना देरी किये फैटी लिवर की स्क्रीनिंग ज़रूर करानी चाहिए. समय पर जांच और सही लाइफस्टाइल अपनाकर लिवर को गंभीर नुकसान से बचाया जा सकता है.

नोट : यह लेख डॉ. श‍िव कुमार सरीन द्वारा ल‍िखा व र‍िव्‍यू किया गया है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Liver Health, Liver Health And Diet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com