विज्ञापन

रात को सोने से पहले पानी में उबालकर पी लें किचन में मौजूद ये छोटा सा मसाला, मिलेंगे हैरान करने वाले लाभ

​किचन की इस छोटी सी चीज में छिपा है सेहत का खजाना, जानें किन लोगों को और क्यों करना चाहिए लौंग के पानी का सेवन.

रात को सोने से पहले पानी में उबालकर पी लें किचन में मौजूद ये छोटा सा मसाला, मिलेंगे हैरान करने वाले लाभ
लौंग का काढ़ा कैसे बनाएं.
NDTV

क्या आप जानते हैं कि आपकी किचन में रखा छोटा सा मसाला आपकी सेहत के लिए कितना बड़ा खजाना है? जी हां, हम बात कर रहे हैं लौंग की. भारतीय किचन में खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होने वाली लौंग. अगर आप रात को सोने से पहले एक गिलास पानी में लौंग उबालकर पीने की आदत डाल लें, तो आपको कई लाभ मिल सकते हैं. 

​क्यों खास है लौंग का पानी?

लौंग में कई तरह के पोषक तत्व जैसे कि एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल गुण, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं. जब आप इसे पानी में उबालकर पीते हैं, तो इसके सारे गुण पानी में आ जाते हैं और शरीर इसे बहुत आसानी से सोख लेता है. 

कैसे बनाएं लौंग का पानी?

इसे बनाना बेहद आसान है. रात को सोने से आधे घंटे पहले एक बर्तन में एक गिलास पानी लें और उसमें 2 से 3 लौंग डालकर अच्छे से उबाल लें. जब पानी आधा रह जाए, तो इसे हल्का गुनगुना होने दें और फिर धीरे-धीरे पिएं. 

ये वीड़ियो भी देखें- 

लौंग का पानी पीने के फायदे-

​1. पाचन तंत्र-

आज के समय में ज्यादातर लोगों को गैस, कब्ज और एसिडिटी की शिकायत रहती है. अगर आपके साथ भी ऐसा है, तो रात को सोने से पहले लौंग का उबला हुआ पानी पीना आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है. यह पेट के एसिड को शांत करता है और खाना पचाने में मदद कर सकता है. 

​2. इम्यूनिटी- 

बदलते मौसम में सर्दी, जुकाम और वायरल इंफेक्शन होना आम बात है. जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर है, वे जल्दी बीमार पड़ जाते हैं. लौंग में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

3. ​वजन घटाने- 

रात को लौंग का पानी पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे शरीर में जमी एक्सट्रा चर्बी तेजी से पिघलने लगती है. यह आपके पाचन को सुधारकर शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में भी मदद कर सकता है.

​4. दांत और मुंह- 

लौंग में मौजूद यूजेनॉल नामक तत्व मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है. रात को सोने से पहले यह पानी पीने से मसूड़े मजबूत होते हैं और दांतों से जुड़ी कई परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है.

​नोट- अगर आपको कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, तो इसे अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: तुरई खाना नहीं है पसंद? तो इस नए और यूनिक तरीके से झटपट बनाएं टेस्टी ठेचा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Laung Ka Pani Pine Ke Fayde, Clove Water, Clove Water At Night, Clove Water Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com