लहसुन का स्वाद हम में से कई लोगों को पसंद होता है. अधिकतर लोग इसे खाने में तड़के और मसाले के रूप में इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इससे बनी चटनी भी बहुत ही स्वादिष्ट होती है. लहसुन की चटनी अलग-अलग तरीके से तैयार किया जा सकता है, जिसे आप रोटी-पराठे या फिर चावल के साथ सर्व कर सकते हैं. यहां हम घर में मौजूद चीजों से सिर्फ 5 मिनट में लहसुन की चटनी बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं. इस रेसिपी को यूट्यूब चैनल पर सुनीता अग्रवाल ने शेयर किया है. इसे बनाना बहुत ही आसान है. यहां जानते हैं घर पर सिर्फ 5 मिनट में बनने वाली लहसुन की चटनी बनाने की रेसिपी-
वीडियो में देखें लहसुन की चटनी बनाने की रेसिपी
लहसुन की चटनी कैसे बनाएं? - Lahsun ki chutney kaise banaye
जरूरी सामान
- लहसुन - 50 ग्राम छिले हुए
- लाल मिर्च - 2 चम्मच कुटी हुई
- साबुत धनिया - 1 टेबलस्पून
- हींग - 2 चुटकी
- राई - आधा टीस्पून
- जीरा - आधा टीस्पून
- दही - आधी कटोरी
- पानी - जरूरत के हिसाब से
विधि
लहसुन को छिलकर इमामदस्ते में डालकर अच्छे से कूट लें. अब इसे एक बड़े से बाउल में निकाल लें. अब लहसुन को साइड में रख दें. फिर कुटी हुई लाल मिर्च लें और एक अलग से कटोरी में निकालें, अब इसमें पानी डाल लें और मिक्स करें. पानी कम लगे, तो फिर से पानी डालकर गाढ़ी मोटी सी घोल तैयार कर लें. फिर इमामदस्ता लें, इसमें साबुत धनिया लें और फिर इसे दरदरा पीस लें.
अब एक कड़ाही को गैस में चढ़ाएं और 1 चम्मच तेल डालें. जब तेल गर्म हो जाए, तो इसमें दो चुटकी हींग डालें और आधा टीस्पून डालें और चटकने दें. फिर आधा टीस्पून जीरा डालें और हल्का का भुनने लें. फिर इसमें कुटी हुई लहसुन डालें. अब लहसुन को लगातार चलाते हुए मीडियम फ्लेम पर गोल्डन कलर होने तक भुन लें. फिर दरदरा कुटा धनिया डालें और कुछ समय के लिए भुनें. इससे धनिया का कच्चापन निकल जाता है. जब धनिया भुन जाए, तो पानी में घोल बनी मिर्च डालें. फिर हल्का सा पानी डालकर लगातार चलाते हुए 2 से 3 मिनट तक भुनें. ध्यान रखें इसे तबतक भुनना है, जबतक की चटनी से ऑयल अलग न होने लगे.
फिर आधी कटोरी दही डालकर आंच को धीमा कर लें और लगातार चलाएं, फिर अपने टेस्ट के हिसाब से नमक डालें और कुछ देर तक पकाएं. लीजिए लहसुन की चटनी तैयार है, आप इसे रोटी, पराठे जैसी चीजों के साथ सर्व कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें - आज क्या बनाऊं: पीसकर नहीं छौंक कर बनाएं चटाकेदार अमरूद की चटनी, नोट करें रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं