Rajasthan Farmer Welfare: राजस्थान के किसानों, युवाओं और बुनियादी ढांचे के विकास को गति देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने रविवार को बड़ा कदम उठाया. केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 16 अगस्त को राजस्थान के अलवर स्थित विजयनगर ग्राउंड में आयोजित एक राज्य-स्तरीय कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के लिए 6,262 करोड़ रुपये से ज्यादा की अलग-अलग विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.
यह पूरा कार्यक्रम सहकार से समृद्धि संकल्पना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के GYAN यानी गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी विजन को समर्पित रहा. इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश के 66.74 लाख किसानों के खातों में 667.40 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए. इसके अलावा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसलों को हुए नुकसान से प्रभावित किसानों को राहत देते हुए 152 करोड़ रुपये के बीमा क्लेम भी जारी किए.
अलवर (राजस्थान) में किसान सम्मान निधि व फसल बीमा योजना के तहत किसानों को DBT हस्तांतरण, 10,580 युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरण और राजस्थान सरकार के ₹6,262 करोड़ के विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम से लाइव... https://t.co/iLgPHigwCa
— Amit Shah (@AmitShah) August 16, 2026
6,262 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भी दिया तोहफा
इसके साथ ही गृह मंत्री ने राजस्थान के 17 जिलों में बुनियादी ढांचे, कृषि और सहकारिता को बढ़ावा देने वाले 6,262 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ भी किया. इस मौके पर अलवर सरस डेयरी कॉम्प्लेक्स में आधुनिक डेयरी प्लांट का शिलान्यास और पशु आहार संयंत्रों का भी ई-लोकार्पण किया.
युवाओं को रोजगार का तोहफा
अपनी इस राजस्थान यात्रा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी सेवाओं में चयनित 10,580 युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए.
यह भी पढ़ें- LPG सब्सिडी चाहिए, तो अभी करें यह एक काम! आज आखिरी तारीख से पहले समझ लें पूरा प्रोसेस
सहकारिता से समृद्धि
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि राजस्थान में सहकारिता आंदोलन को मजबूत करके ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि अलवर में आधुनिक डेयरी प्लांट और विभिन्न जिलों में स्थापित होने वाले पशु आहार संयंत्रों से दुग्ध उत्पादकों और पशुपालकों की आय में अभूतपूर्व वृद्धि होगी. इसके साथ ही, युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलने से राज्य के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त होगा.
यह भी पढ़ें- आम लोगों के लिए खुला राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान, बैबलिंग ब्रुक, फ्लोरल ब्लॉक के अलावा ये हैं मुख्य आकर्षण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं