लौकी का स्वादिष्ट और पौष्टिक खस्ता पराठा
NDTV
अक्सर बच्चे या बड़े लौकी की सब्जी खाने में नखरे दिखाते हैं, लेकिन अगर इसी लौकी को एक नए और चटपटे अंदाज में परोसा जाए, तो हर कोई उंगलियां चाटता रह जाएगा. आज हम बना रहे हैं लौकी के ऐसे नरम और खस्ता पराठे, जिनमें बिना पानी का एक कतरा डाले आटे को तैयार किया जाता है. यह रेसिपी न सिर्फ पौष्टिक है बल्कि सुबह के नाश्ते, बच्चों के टिफिन या रात के हल्के भोजन के लिए बेहतरीन विकल्प है.
@FoodzLife ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी आसान रेसिपी शेयर की है.
देखें वीडियो...
सामग्री:
- मल्टीग्रेन आटा (2 कप लगभग 250 ग्राम)
- लौकी डेढ़ कप 350-400 ग्राम बारीक कद्दूकस की हुई)
- बेसन 6 बड़े चम्मच
- हरी मिर्च (4-5 बारीक कटी हुई)
- अदरक (2 इंच बारीक कटा या कद्दूकस किया)
- हरा धनिया (2 बड़े चम्मच बारीक कटा)
- देसी घी (2 बड़े चम्मच)
मसाले:
- धनिया पाउडर (2 छोटे चम्मच)
- चिली फ्लेक्स (1 छोटा चम्मच)
- गरम मसाला (1/2 छोटा चम्मच)
- कसूरी मेथी (1 छोटा चम्मच)
- अजवाइन (1/2 छोटा चम्मच)
- हींग (1/4 छोटा चम्मच)
- चाट मसाला या अमचूर (1/2 छोटा चम्मच)
- नमक (स्वादानुसार)
- तेल/घी: (पराठे पर लगाने के लिए)
बनाने की विधि:
- एक बड़े परात में मल्टीग्रेन आटा और बेसन छान लें.
- अब इसमें कद्दूकस की हुई लौकी, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, कसूरी मेथी और सभी सूखे मसाले धनिया पाउडर, चिली फ्लेक्स, गरम मसाला, हींग, अजवाइन, चाट मसाला, नमक मिलाएं.
- आखिर में दो चम्मच देसी घी डालें.
- लौकी और नमक खुद पानी छोड़ते हैं, इसलिए बिना पानी मिलाए हाथों से मसलते हुए आटा गूंध लें.
- अगर आटा ज्यादा सूखा लगे तभी पानी के कुछ छींटे मारें.
- गूंधे हुए नरम आटे पर थोड़ा घी लगाकर 5 मिनट ढककर रख दें.
- तवे को मीडियम आंच पर गर्म होने रखें.
- आटे की मीडियम आकार की लोई बनाकर गोल पेड़ा बनाएं.
- फिर सूखे आटे में लपेटकर बेलन की मदद से किनारों पर हल्का दबाव देते हुए गोल पराठा बेल लें.
- पराठे को गर्म तवे पर डालें.
- एक तरफ से हल्का सिकने पर पलट दें.
- अब घी या तेल का मिश्रण लगाएं और दूसरी तरफ भी पलटकर तेल/घी लगाएं.
- पराठे को दबा-दबाकर धीमी या मीडियम आंच पर सेकें.
- गर्मागर्म क्रिस्पी पराठों को ठंडे दही, आम के अचार या टमाटर की चटनी के साथ परोसें.
इसे भी पढ़ें: खून की कमी से जूझ रही थीं मीरा कपूर, स्मृति ईरानी ने बताया गजब देसी नुस्खा, 3 महीने में बढ़ा हीमोग्लोबिन
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Food, Lauki Paratha Recipe, Lauki Recipes, Lauki Paratha, Lauki Nutrition