विज्ञापन

क्या आपको पता है लहसुन को शहद में भिगोकर खाने के फायदे? इस तरह खाया तो हो जाएगा कमाल

Garlic With Honey Benefits: जब आप फ्रेश गार्लिक को शहद के अंदर एक हफ्ते तक डालकर रखते हैं, तो यह दोनों चीजें एक हमारी सेहत के लिए कई सारे हैरान करने वाले फायदे लेकर आती हैं. आइए जानते हैं कि इसे कैसे बनाया जाता है और इसे खाने के फायदे.

क्या आपको पता है लहसुन को शहद में भिगोकर खाने के फायदे? इस तरह खाया तो हो जाएगा कमाल
Garlic With Honey Benefits: रोज शहद में लहसुन भिगोकर खाने के फायदे.

Garlic Honey Benefits: आयुर्वेद में प्रकृति से मिली जड़ी-बूटियों से सदियों से रोगों का इलाज किया जा रहा है. कुछ जड़ी-बूटियां हमारी किचन में ही मौजूद हैं, जिनके सेवन मात्र से शरीर को सेहत का वरदान मिल सकता है.  लहसुन और शहद दोनों ही ऐसी चीजें हैं, जो आसानी से हर घर में मिल जाती हैं, लेकिन इन दोनों चीजों का मिश्रण शरीर के लिए संजीवनी है. लहसुन और शहद हृदय रोग और मंद पड़े पाचन को दुरुस्त करने में सहायक हैं.

लहसुन का इस्तेमाल सब्जियों के अलावा रोगों में किया जाता है. आयुर्वेद में बढ़े हुए कोलेस्ट्रोल से पीड़ित लोगों को ताजा लहसुन की कलियां खाने की सलाह दी जाती है. लहसुन में स्वास्थ्यवर्धक तत्व एलिसिन होता है, जो एक तरह का एंटीबायोटिक और एंटीऑक्सीडेंट है. इसके सेवन से रक्त का संचार शरीर में सही बना रहता है और रक्त गाढ़ा भी नहीं होता है. लहसुन में ऑक्सीजन, सल्फर और अन्य रसायन होते हैं, जो लहसुन को जीवाणुरोधी और रोग-रोधी गुण प्रदान करते हैं.

वहीं शहद प्रकृति से मिली वो मीठी वस्तु है, जिसका सेवन मधुमेह से पीड़ित व्यक्तियों के स्वास्थ्य को भी कम प्रभावित करता है. शहद में फ्लेवोनोइड्स और पॉलीफेनोल्स नाम के दो एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर में खुजली, लालिमा, और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद करते हैं. शहद में जीवाणुरोधी, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण भी होते हैं, जो कई बीमारियों में सहायक हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

अब बात करते हैं लहसुन और शहद के मिश्रण की. लहसुन और शहद को एक साथ मिलाकर रखने से इसके गुण दोगुने हो जाते हैं. इथियोपियाई चिकित्सा में लहसुन और शहद के मिश्रण को शरीर के लिए संजीवनी कहा गया है, जो श्वसन रोग, संक्रमण, त्वचा संबंधी रोग, हृदय रोग और पेट से जुड़े रोगों का काल है. यह मिश्रण सर्दी-जुकाम और खांसी के लक्षणों को कम करने में मदद करता है और रक्त को पतला कर स्ट्रोक के खतरे को कम करता है. इसके साथ यह उच्च रक्तचाप, गठिया, दांत दर्द, कब्ज और संक्रमण में भी सहायक है.

ये भी पढ़ें: सुबह उठते ही सबसे पहले करें यह काम, पूरे दिन बनी रहेगी एनर्जी, चेहरे पर आएगा निखार

इसके लिए कांच की साफ बरनी में ताजा लहसुन की कलियों को छीलकर डाल लें. बरनी में शुद्ध शहद को भरकर 5 से 7 दिन के लिए रख दें और फर्मेंट होने के बाद सुबह खाली पेट इसका सेवन करें. बच्चे और गर्भवती महिलाएं चिकित्सक की सलाह के बाद ही सेवन का मिश्रण करें.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Garlic With Honey Health Benefits, Honey Ke Sath Lehsun Khane Ke Fayde, Health Benefits Of Garlic, Health Benefits Of Honey, Lifestyle, Honey With Garlic Health Benefits, How To Eat Garlic With Honey, Garlic, Honey, Honey Garlic, Benefits Of Eating Honey Garlic, Garlic In Honey, Honey Garlic Benefits, Benefits Of Eating Garlic In Honey, Benefits Of Eating Garlic And Honey Together, Garlic Honey Benefits, How To Eat Honey Garlic, How To Make Honey Garlic, Lehsun Shahad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com