विज्ञापन

व्हाट्सएप मैसेज भेजने पर 1 अक्टूबर से लगेगा चार्ज, जानें कौन करेगा और कैसे होगा भुगतान, देखें रेट लिस्ट

Whatsapp मैसेज को लेकर Meta ने प्राइसिंग पॉलिसी में बदलाव किया है, जो 1 अक्टूबर 2026 से लागू किया गया है. इसके तहत भारत में बिजनेस अकाउंट्स के लिए मैसेज को अलग-अलग कैटेगरी में बांटकर चार्ज तय किए गए हैं.

व्हाट्सएप मैसेज भेजने पर 1 अक्टूबर से लगेगा चार्ज, जानें कौन करेगा और कैसे होगा भुगतान, देखें रेट लिस्ट
व्हाट्सऐप मैसेज पर चार्ज
  • 1 अक्टूबर से Whatsapp बिजनेस अकाउंट मैसेज पर चार्ज लागू.
  • Meta ने व्हाट्सऐप मैसेज प्राइसिंग पॉलिसी में बदलाव किया है.
  • मेटा ने व्हाट्सऐप बिजनेस अकाउंट ग्राहकों को कुछ राहत भी दी है.

WhatsApp पर मैसेज भेजने के पैसे लगेंगे सोशल मीडिया पर चल रहे ऐसी खबरों को लेकर भारत में व्हाट्सऐप यूजर्स को चिंता में डाल दिया है. लेकिन व्हाट्सऐप के आम यूजर्स को परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, क्योंकि आम वॉट्सएप यूजर्स यानी नॉर्मल अकाउंट्स यूजर्स के लिए यह सेवा हमेशा की तरह बिल्कुल मुफ्त रहेगी. Meta ने व्हाट्सऐप की नई प्राइसिंग नीति बिजनेस अकाउंट यूजर्स के लिए ऐलान किया है, जो 1 अक्टूबर 2026 से लागू हो गई है.दरअसल, मेटा (Meta) 1 अक्टूबर 2026 से भारत में WhatsApp Business Platform (API) का इस्तेमाल करने वाली कंपनियों के लिए अपनी प्राइसिंग पॉलिसी में बदलाव किया है. इसके तहत अब कंपनियों को ऑर्डर कंफर्मेशन और डिलीवरी अपडेट जैसे यूटिलिटी मैसेज भेजने के लिए चार्ज देना होगा. यानी अब तक मिलने वाली कुछ फ्री सर्विस मैसेजिंग सुविधाओं को बंद किया गया है.

फ्री विंडो का नियम बदला

नया चार्ज केवल उन कंपनियों, ब्रांड्स और एंटरप्राइजेज पर लागू होगा जो अपने ग्राहकों को ऑर्डर अपडेट, डिलीवरी स्टेटस, ओटीपी (OTP) या मार्केटिंग से जुड़े मैसेज भेजते हैं. अब तक ग्राहकों द्वारा मैसेज करने के बाद 24 घंटे के अंदर कंपनियों की तरफ से दिए जाने वाले 'सर्विस रिप्लाई' मुफ्त होते थे, लेकिन अब उस पर भी चार्ज लगेगा.

भारत के लिए नई रेट लिस्ट

मेटा के नए नियमों के मुताबिक, भारत में बिजनेस अकाउंट्स के लिए मैसेज को अलग-अलग कैटेगरी में बांटकर चार्ज तय किए गए हैं.

  • मार्केटिंग मैसेज चार्ज- कंपनियों द्वारा भेजे जाने वाले विज्ञापन, ऑफर्स या प्रमोशन वाले मैसेज के लिए 0.8631 रुपये प्रति मैसेज चार्ज देने होंगे.
  • यूटिलिटी और ऑथेंटिकेशन मैसेज चार्ज- बैंक अलर्ट, ऑर्डर की पुष्टि या लॉगिन ओटीपी (OTP) जैसे जरूरी मैसेज के लिए 0.115 रुपये प्रति मैसेज चार्ज देने होंगे.
  • सर्विस मैसेज चार्ज- कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव या AI बॉट द्वारा दिए जाने वाले रिप्लाई पर 0.115 रुपये प्रति मैसेज का चार्ज लगेगा.

वहीं मेटा इस दरों पर GST टैक्स भी वसूल करेगी. चार्ज और जीएसटी जोड़ने के बाद यह खर्च करीब 14 पैसे प्रति मैसेज हो जाता है.

मेटा ने क्या दिया राहत

मेटा ने व्हाट्सऐप बिजनेस अकाउंट यूजर्स और कंपनियों को राहत भी दी है. इसके तहत हर बिजनेस फोन नंबर पर हर महीने पहले 1,000 सर्विस मैसेज बिल्कुल फ्री रहेंगे. इसके अलावा, अगर कोई ग्राहक फेसबुक या इंस्टाग्राम पर दिख रहे 'क्लिक टू वॉट्सएप' विज्ञापन के जरिए कंपनी से चैट शुरू करता है, तो वह बातचीत  72 घंटे की फ्री विंडो के तहत तक मुफ्त रहेगी.

बताया जा रहा है कि मेटा के इस कदम से ग्राहकों के इनबॉक्स में आने वाले फालतू स्पैम और प्रमोशनल मैसेज में कमी आने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें : EPFO अब Whatsapp चैनल पर खाताधारकों को देगा पर अपडेट्स; जानें ज्वाइन करने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
WhatsApp Message, WhatsApp Message Price, WhatsApp Message Limit, Meta New Privacy Policy, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com