विज्ञापन

किचन के बदबूदार और चिपचिपे कपड़ों को कैसे साफ करें? इन 5 देसी जुगाड़ से चिकने, मैले और गंदे कपड़े मिनटों में चमकेंगे

Kitchen Ke Gande Kapde Kaise Saaf Karen:हर छोटी से छोटी चीज को साफ करने के लिए किचन टॉवल का इस्तेमाल किया जाता है, यही वजह है कि ये जल्दी-जल्दी गंदा हो जाता है. यहां इसे साफ करने के कुछ आसान तरीके बताए गए हैं.

किचन के बदबूदार और चिपचिपे कपड़ों को कैसे साफ करें? इन 5 देसी जुगाड़ से चिकने, मैले और गंदे कपड़े मिनटों में चमकेंगे
Kitchen Towel को साफ करने का आसान तरीका
NDTV

Kitchen Towels Cleaning Tips: रसोई का काम बिना नैपकिन या टावल के तो चल ही नहीं सकता. हाथ पोंछने हों, गर्म बर्तन उतारना हो या फिर स्लैब पर गिरी चाय साफ करनी हो हर काम में इनकी जरूरत पड़ती ही है. अब जब कपड़े का इस्तेमाल ज्यादा होगा तो जाहिर है ये जल्दी चिकने, गंदे और बदबूदार भी हो जाएंगे. अगर आपके किचन के कपड़े भी चिपचिपे हो गए हैं, तो इन्हें बिल्कुल नए जैसा चमकाने के लिए कुछ बेहद आसान घरेलू नुस्खे आजमाकर देखें.

डिटर्जेंट और गर्म पानी:

  1. एक बाल्टी में गुनगुना या गर्म पानी लें और थोड़ा डिटर्जेंट घोल लें.
  2. टावल्स को आधे घंटे के लिए भिगो दें.
  3. इसके बाद हाथों से थोड़ा रगड़कर धो लें और धूप में सुखाएं.

बेकिंग सोडा का कमाल:

  1. जिद्दी दाग और तेल की बदबू हटाने में बेकिंग सोडा बेस्ट है.
  2. थोड़ा सा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं और दाग पर 20 मिनट लगाकर छोड़ दें.
  3. फिर साबुन से धो लें.
  4. ताजगी के लिए चाहें तो नींबू के छिलके उबले पानी में डालकर कुछ देर कपड़े भिगो सकते हैं.

डिशवॉश लिक्विड:

  1. जो लिक्विड बर्तन की चिकनाई काटता है, वही कपड़े पर भी असरदार है. 
  2. जहां ज़्यादा तेल लगा हो, वहां सीधे थोड़ा डिशवॉश लगाएं.
  3. 20 मिनट के लिए गर्म पानी में छोड़ें और फिर मसलकर धो लें.

सिरका और नींबू:

  1. सिरका कपड़े की गहराई से सफाई करके बदबू भगाता है और नींबू दाग काटता है.
  2. गर्म पानी में डिटर्जेंट के साथ थोड़ा सा नींबू का रस और सिरका मिलाएं.
  3. कपड़े 20 मिनट भिगोकर धो लें.

नमक का पानी:

  1. एक बर्तन में गर्म पानी लेकर दो चम्मच नमक मिलाएं.
  2. टावल्स को आधे घंटे के लिए इसमें डुबोकर रखें.
  3. फिर हल्के साबुन से धोकर साफ पानी से निकाल लें, चिकनाई आसानी से छूट जाएगी.

इसे भी पढ़ें: जन्माष्टमी पर क्यों खास है पंजीरी और माखन मिश्री? जानिए इसका इतिहास, आसान रेसिपी और 7 बड़े फायदे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kitchen Towel Cleaning Tips, Kitchen Towel, Kitchen Hacks, How To Clean Kitchen Towels, Easy Tricks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com