विज्ञापन
This Article is From Oct 28, 2025

Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे को खिलाना है हेल्दी तो टिफिन में बनाएं ये वाले पैनकेक्स, नोट करें रेसिपी

Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे को खिलाना है हेल्दी और टेस्टी तो नोट करें सब्जियों से भरपूर पैन केक बनाने की रेसिपी. पूरा टिफिन हो जाएगा चट्ट.

Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे को खिलाना है हेल्दी तो टिफिन में बनाएं ये वाले पैनकेक्स, नोट करें रेसिपी
Kid's Lunchbox Recipe: सब्जियों से भरपूर पैनकेक.

Healthy Pancake Recipe: बच्चे के लिए टिफिन में क्या बनाएं इसको लेकर के हमेशा मन में सवाल होता है. क्योंकि हर कोई चाहता है कि वो बच्चे को हेल्दी खिलाए. लेकिन बच्चे हेल्दी चीजों को देखकर दूर भागते हैं और मुंह बनाते हैं. इसलिए आप बच्चे के खाने में वैरिएशन कर के उनको हेल्दी खिला सकते हैं. तो चलिए आज किड्स लंच बॉक्स रेसिपी में हम आपके लिए एक ऐसी ही रेसिपी लेकर आए हैं जो खाने में हेल्दी और टेस्टी है. बच्चे इसे मन से खाएंगे भी. 

वेज पैनकेक रेसिपी ( Veg pancake Recipe)

ये भी पढ़ें: Kid's Lunchbox Recipe: बच्चों के लिए लंचबॉक्स में बनाएं पोषण और स्वाद से भरपूर वेजिटेबल पराठा, नोट करें आसान रेसिपी

सामग्री 

  • सूजी
  • दही
  • शिमला मिर्च
  • गाजर
  • हरी मिर्च
  • मटर
  • चुकंदर
  • नमक 
  • पानी 
  • सेंकने के लिए घी या तेल

रेसिपी

वेज पैन केक बनाने के लिए एक बाउल में एक कटोरी रवा और एक कटोरी दही को लेकर अच्छे से मिक्स कर कें लगभग 15 मिनट के लिए फूलने के लिए रख दें. जब तक ये फूल रहा है आप सभी सब्जियों को बिल्कुल बारीक-बारीक काट लें. अब भीगी हुई सूजी में सभी सब्जियां डालें और जरूरत के हिसाब से पानी डालकर पेस्ट तैयार कर लें. अब इसमें स्वादानुसार नमक मिलाएं और घोल तैयार करें. अब तवे को गर्म करें और उसमें इस बैटर से छोटे-छोटे पैनकेक बनाएं. इसको दोनों तरफ से सेंके और इसको टिफिन में पैक कर दें. आप इसके साथ कैचप या फिर नारियल की चटनी दे सकते हैं. 

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com